आई लैशेज को लम्बा और घना बनाने के लिए अपने ये खास टिप्स, आंखें लगेंगी बेहद खूबसूरत

कुछ ग्रोथ ऑयल बाजार में पाए जाते हैं जो लैशेज और ब्रो दोनों को मोटा और अच्छा बना सकते हैं। आप ये भी विकल्प चुन सकते हैं।

  • 2809
  • 0

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। जिन घरों में शादियां  घरों में तैयारियां ज़ोरों से चल रही होंगी। सभी लोग बहुत ज्यादा एक्साइटेड  हैं।लेकिन इन दिनों अपनी तैयारियों लुक्स हर चीज़  सबसे ज्यादा परेशान होती है दुल्हन। उसे हर चीज़ एक दम परफेक्ट चाहिए होती है छोटी से छोटी चीज़ भी उसके लिए बहुत ज्यादा महत्व रखती है। इन सबमे सबसे ज्यादा जरुरी होता है दुल्हन का मेकअप जिसको लेकर दुल्हन चिंता में रहती है।  आजकल लम्बी आईलैशेज  का फैशन बहुत ज्यादा ट्रेंड में है लेकिन हर किसी की पलकें लम्बी घनी नहीं होती है। पर अगर लम्बी घनी पलकें हों तो आंखें और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।हर दुल्हन चाहती है कि वो अपने इस खास दिन पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। 

अगर आपकी पलकें बहुत ज्यादा लम्बी और घनी नहीं हैं मायूस मत होइए हम आपके लिए लाएं हैं कुछ आसान से टिप्स जिनसे आपकी पलकें भी लगेगी खूबसूरत।


 ग्रोथ सीरम

सुंदर लैशेज के लिए ग्रोथ सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है और ये बहुत ही आसानी से बाजार में मिल जाता हैं जिन्हें आप रोजाना लैशेज पर लगाया जा सकता है जिससे आपकी लैशेज घनी  हो सके। सीरम में मौजूद तत्व लैशेस को घना और लंबा बनाते हैं। लेकिन अगर सीरम इस्तेमाल करते वक्त आपकी आंखों  में कोई दिक्कत होती है, तो उसे इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर से सम्पर्क करें।


फेक लैशेज

आम तौर पर आजकल मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन के मेकअप के साथ ही सिंथेटिक की फेक पलकों को लगाता है। लैश स्ट्रिप को आपकी लैश लाइन पर लगा दिया जाता है। लेकिन ऐसा करते वक़्त आपकी आंखों में आंसू आ सकते हैं और आंखों में नुकसान हो सकता है।


आईलैशेज एक्सटेंशन 

आपके लैशेस को मोटी और घनी दिखाने के लिए एक्सटेंशन को लगाना भी एक तरीका है। एक्सटेंशन आमतौर पर मिंक, नायलॉन या पॉलिएस्टर का किया जाता है। मिंक नरम होता है और ज्यादा नेचुरल दिखता है। पूरी प्रक्रिया के बारे में अपने टेक्नीशियन से बात करें और अपनी शादी से कुछ दिन पहले एक्सटेंशन लगवाने के लिए अपॉइंटमेंट लें।


लैशेज और आईब्रॉज ग्रोथ ऑयल

कुछ ग्रोथ ऑयल बाजार में पाए जाते  हैं जो लैशेज और ब्रो दोनों को मोटा और अच्छा बना सकते हैं। आप ये भी विकल्प चुन सकते हैं।


अच्छी क्वालिटी का मस्कारा 

हमेशा एक अच्छी क्वालिटी का मस्कारा ही खरीदें जो आपके लैशेस को घना और मोटा लुक दे सकता है। मेहंगा ही मस्कारा खरीदें तो ज्यादा बेहतर।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT