सपने में मोर दिखना देता है ये संकेत, आने वाले जीवन पर पड़ता है असर

आपको सपने में मोर दिखे तो उसका क्या मतलब होता है जानिए उसके बारे में यहां।

  • 867
  • 0

सपने हर किसी को आते हैं। कई बार लोगों को बुरे और अच्छे सपने आते हैं। सपनों का कई बार हमारी जिंदगी पर भी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में आपको यदि आपको सपने में मोर दिखे तो उसका क्या मतलब होता है जानिए उसके बारे में यहां।


सपने में नाचता हुआ मोर देखना


यदि आपको सपने में नाचते हुए मोर दिखाई देता है तो वो आपके लिए शुभ माना जाता है। आपके सपने का मतलब ये है कि जिंदगी में जो परेशानियां आपके चल रहे ही है वो धीरे-धीरे करके खत्म हो रही है। इसके अलावा वो आपको आगे आने वाली चीजों के लिए भी सर्तक करता है।


मोर-मोरनी का जोड़ा दिखना


यदि आपको सपने में मोर या फिर मोरनी का जोड़ दिखे तो ये सपना भी आपके लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे सपने शादीशुदा जीवन को मजबूत बनाते हैं। साथ ही अच्छी खबर का भी संकेत देते हैं।


काले मोर का दिखना


स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में काले रंग का मोर देखना और मोर को बैठी हुई अवस्था में देखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काला मोर आने वाले वक्त में कोई बड़ी घटना के घटने का संकेत देता है। वहीं, किसी भी बात को लेकर अफवाह फैल सकती है। ऐसे में आप अलर्ट हो जाएं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT