इस बार अपनी राशि के अनुसार सजाएं खूबसूरत क्रिसमस ट्री, मिलेंगे ये बेहतर रिजल्ट

क्रिसमस आने को है। ऐसे में कई अन्य कामों केअलावा क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन करना एक सबसे महत्वपूर्ण काम होता है यही नही राशि के अनुसार क्रिसमस ट्री को रखना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है आइए आपको बताते है कि आप राशि के अनुसार किस तरह सजाएं।

  • 2429
  • 0

क्रिसमस आने को है ऐसे में बड़े से लेकर बच्चे तक इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वही क्रिसमस में घर को सजाने से लेकर पार्टी की तैयारियों और कई अन्य कामों के अलावा क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन करना एक सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। यही नहीं क्रिसमस ट्री एक ऐसी चीज है जिसके बिना क्रिसमस का त्योहार पूरी तरह से अधूरा है। इसके साथ-साथ सभी अपने क्रिसमस ट्री की सजावट के समय बहुत क्रिएटिव हो जाते हैं और हर साल नए विचारों के साथ अपने क्रिसमस ट्री को सजाते है क्योंकि क्रिसमस ट्री को बहुत पवित्र माना जाता है। यही नही राशि के अनुसार क्रिसमस ट्री को रखना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में क्रिसमस ट्री को सजा रहे है तो आप अपनी राशि के अनुसार सजाएं जिससे आपको उसके बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगे तो आइए आपको बताते है कि आप राशि के अनुसार किस तरह से क्रिसमस ट्री सजाएं.. 


मेष राशि

मेष राशि के लिए क्रिसमस पर लाल रंग बहुत ही शुभ है तो ऐसे में आप अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लाल रंगों की फेयरी लाइट्स को इस्तेमाल कर सकते है। यह फेयरी लाइट्स क्रिसमस ट्री पर एक ब्राइट इफ़ेक्ट डालेंगी।  

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोग वुडलैंड प्राणियों के साथ एक वाइल्ड थीम के साथ अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकते है। जिसके लिए आप वाइट लाइट्स के साथ वाइल्ड एनिमल्स का भी उपयोग कर सकते है जिससे आपका क्रिसमस ट्री काफी सुंदर नजर आएगा। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले चंचल और  सोशल पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। वही आप इस बार अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए चमकीले और आकर्षक मल्टी कलर का उपयोग कर सकते है। यही नहीं आप मल्टी कलर के साथ-साथ स्पार्कलिंग फेयरी लाइट्स का भी उपयोग कर सकते है। 


कर्क राशि

कर्क राशि वाले अपने क्रिसमस ट्री को स्टार्स, स्नोफ्लेक्स और क्लासी लुक देने के लिए  विंटेज लुक की थीम के साथ उसको सजा सकते है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले अपने क्रिसमस ट्री को बहुत चमक वाली अग्नि चिह्न की थीम के हिसाब से उसको सजा सकते है। इसके लिए आप डैज़लिंग लाइट्स के साथ-साथ सुनहरे रंग की तड़क-भड़क वाली फूलों की माला का प्रयोग करें जिससे  क्रिसमस ट्री बहुत की आकर्षक नजर आएगा। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले अपने क्रिसमस ट्री के लिए एक ग्रामीण, गाँव थीम का विकल्प चुन सकते हैं। जिसके लिए वे चेक टी शर्ट का उपयोग कर सकते हैं। यही नही आप इसमें दीया लगाकर क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन कर सकते है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन के लिए वाइट क्रिसमस थीम को चुन सकते है। वही क्रिसमस ट्री को वाइट मैटेलिक स्नोफ्लैक के साथ क्रिस्टल बॉल के अलावा कॉटन बॉल्स से ट्री को सजाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले अपने क्रिसमस ट्री को स्लीव, रेनडियर, दस्ताने और मोजे का उपयोग करके एक अलग थीम उसको सजा सकते है। इसके अलावा आप अपने क्रिसमस ट्री को उत्साही और इक्साइटिंग तरीके से सजाएं। 

मकर राशि

कम सजावट वाला क्रिसमस ट्री मकर राशि वालों की आंखों को खुश कर देगा। आप क्रिसमस ट्री की चोटी पर पीले रंग की फेयरी लाइट्स में एक स्टार जोड़कर इसे और सुंदर बना सकते है।


कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले क्रिएटिव हो सकते हैं और कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं जो उनकी पर्सनालिटी को दर्शाए। आप अपने क्रिसमस ट्री के लिए समुद्र या समुद्री थीम से सजावट कर सकते हैं। इसके लिए आप क्रिसमस ट्री को अलग लुक देने के लिए कलात्मक समुद्र तट का रूप दे सकते है।

मीन राशि

मीन राशि वाले बहुत सारी कैंडी को जोड़कर अपने क्रिसमस ट्री के लिए एक कैंडी थीम रख सकते हैं। आप कैंडीलैंड को अपने क्रिसमस ट्री का साक्षी बना सकते है। 

By- Asna Zaidi

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT