Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भगवान शिव की आप रखना चाहते हैं घर पर प्रतिमा तो इन बातों का रखें पूरा ख्याल

भगवान शिव की पूजा हर कोई करना पसंद करता है। लेकिन यदि आप घर में उनकी तस्वीर या फिर प्रतिमा रखना चाहते हैं तो आपको इन चीजों का ध्यान रखना होगा।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 30 December 2020

देवों के देव महादेव की पूजा करने के लिए हर कोई बेताब रहता है। उनका नाम सुनते ही कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान और मन में एक अद्भूत विश्वास पैदा हो जाता है। कई लोग घर पर भगवान शवि की प्रतिमा और तस्वीर लगाकर पूजा करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होते हुए हमने देखा है कि शिव की प्रतिमा और तस्वीर लगाते वक्त कुछ हम ऐसी गलती कर बैठते है जिसका असर हम पर उलटा पड़ता है।

भगवान शिव की प्रतिमा या फिर तस्वीर घर में यदि आप लगाना चाहते हैं तो उसकी सबसे उत्तम दिशा है उत्तर दिशा। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव का निवास स्थाल कैलाश पर्वत उसी दिशा में है। इसीलिए भगवान की प्रतिमा या फिर मूर्ति वही लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा यदि आप करते हैं तो घर पर एक खास तरह की ऊर्जा पैदा होती है।

भगवान शिव की प्रतीमा या फिर तस्वीर ऐसे लगानी चाहिए जिसमें वह प्रसन्न मुद्रा में बैठे हुए नजर आ रहे है या फिर नंदी बैल के साथ ध्यान मुद्रा में मौजूद हो। इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि यदि भगवान शिव के साथ माता पार्वती, उनके दोनों पुत्र हो ऐसी प्रतीम  या फिर तस्वीर लगाते हैं तो इससे परिवार के सभी काम पूरे हो जाते हैं। इससे परिवार में खुशियां बनी रहती है।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल- 

- भगवान शिव की नटराज वाली तस्वीर या फिर मूर्ति को आप ऑफिस में बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए।

- इसके अलावा रौद रूप वाली या फिर खड़ी मुद्र वाली तस्वीर या फिर प्रतिमा को कभी भी घर पर या फिर ऑफिस में आपको नहीं रखना चाहिए।

- जिस जगह भगवान शिव की प्रतिमा या फिर तस्वीर आप रखते हैं वो साफ-सुथरा होनी चाहिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.