दिवाली पर घर के प्रवेश द्वार के सामने इन रंगोली डिजाइन का करें इस्तेमाल, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

बाजारों में रंगों और नए-नए डिजाइनों से बनी रंगोली मिलती हैं। ऐसे में ये अनोखे रंगोली डिजाइन और पैटर्न जो आपको अपने घर के प्रवेश द्वार को नया रूप देने में मदद करेगे।

  • 4823
  • 0

दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। इस बार  यह पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। वही दीवाली के साथ-साथ घर में खुशियों की बहार भी आने लगती है। लेकिन जैसे ही त्योहार आता है तो हम सब घर की साफ- सफाई  में  जुट जाते है। यही नहीं दीवाली में हम रंगोली पर खास ध्यान देते है क्योंकि वही हमारे घर की रौनक में चार चांद लगाती है।

वही लगातार पांच दिन तक बैक-टू-बैक चलने वाले ये त्योहार सभी चीजों को उज्ज्वल और रंगीन बनाते हैं। दीवाली में हमें घर में लाइटिंग लगाने के अलावा रंगोली बनना भी याद रहती है। इसके साथ ही इस समय पर बाजारों में  रंगों और नए-नए डिजाइनों से बनी रंगोली मिलती  हैं। जिसको आप घर ले जाकर आसानी ले बना सकते है।  ऐसे में  हम आज आपके लिए लेकर आए है 5 अनोखे रंगोली डिजाइन और पैटर्न जो आपको अपने घर के प्रवेश द्वार को नया रूप देने में मदद करेगे।  

रंग और अबीर के साथ रंगोली


 रंगोली डिजाइन बनाने से पहले आपको बहुत सारे रंगों की आवश्यकता होती है और उसके बाद आप अपनी पसंद का एक पैटर्न बनाते है। अगर आप रंगोली बनाते हैै तो उसकी पहले स्केचिंग कर लें और फिर उसमें  रंगों को भरे। इसको कम्पलीट लुक देने के लिए आप इसमें सफेद चावल के पाउडर के साथ पूरे डिज़ाइन को आउटलाइन करें जिससे आपकी रंगोली के रंग  उभर के आएगे।

फूलों की रंगोली


यदि आपको रंगो से प्रॉब्लम हैं तो आप अपनी रंगोली में रंगो की बजाय फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही रंगोली की बाहरी यानि आउटलाइन करने के  लिए इसमें ब्राइट रंगों और पंखुड़ी के आकार के लिए गेंदे के फूलों का प्रयोग करें। यही नहीं आप बेस्ट रंगोली बनाने के लिए  रंगों के साथ फूलों की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं!

फूलों और दीया की रंगोली


फूल और रंगों से बनी रंगोली काफी मिलते-जुलते है, लेकिन  जब आप रंगोली के साथ दीया भी लगाते हैं तो यह न केवल सुंदर दिखाई देती है बल्कि आपके इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी एक अच्छी तस्वीर देती है। ऐसे में आप कलरफुल दीयों का उपयोग इसके साथ कर सकते है। इस दौरान याद रहें कि आप दीए में तेल को बार-बार डालते रहे ताकि ये जगमगती रहे।

मिरर रंगोली


मिरर रंगोली देखने में वाकई खूबसूरत लगती हैं लेकिन सभी रंगोली को बनाने के काफी ट्रिक होते  हैं। ऐसे में यदि आप रंगोली बनाने के शौकिन है तो आप अपने मन में एक रंगोली पैटर्न के बारे में सोचें और घर के पास स्टेशनरी की दुकान पर जाकर रंगोली के डिजाइन के मुताबिक सभी आकृतियों और आकारों के मिरर खरीदे और रंग भरने के लिए रंगों और फूलों का उपयोग करें और सारी सजावट होने पर साधारण मिट्टी के दीये लगाएं। जिससे आपकी रंगोली में चार चांद लग जाएगे और वो बेहद खुबसुरत नजर आएगी। 

एक्रिलिक रंगोली


ऐक्रेलिक रंगोली यानी रेडीमेड रंगोली आपको बाजार में बहुत कम कीमत पर  मिल जाएगी जो देखने में भी काफी सुंदर लगती है। यदि घर पर आपके पास समय है तो आप खुद से इसको डिज़ाइन भी कर सकते है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT