Valentine Day Makeup Tips: लंबे समय तक होंठों पर बरकरार रखनी है लिपस्टिक तो अपनाएं ये टिप्स

यदि महंगी लिपस्टिक लगाने पर भी होंठों से वो छूट जाती है तो इन टिप्स को अपनाकर आप पा सकते हैं इस प्रॉब्लम का सल्यूशन।

  • 3709
  • 0

आज वैलेंटाइन डे का दिन है। ऐसे में हर कोई बन-ठन के बाहर निकल रहा होगा। इस खास मौके पर लड़कियों भी अपने प्यार के लिए सजने संवरने में किसी भी तरह की कोई कम नहीं रख रही होंगी। लेकिन महिलाओं में ज्यादातर ये परेशानी देखने को मिलती है कि चाहे वो कितनी भी अच्छी ब्रांड की लिपस्टिक क्यों न लगा लें। लेकिन वो ज्यादा देर तक नहीं टिक पाती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं इससे जुड़ी कुछ आसान सी टिप्स जिन्हें आप लिपस्टिक लगाते वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं।

नमी का रखें ख्याल

- लिपस्टिक लगाने से पहले स्क्रबिंग कर लें। ऐसा करने से आपके होंठ फटेंगे भी नहीं और मृत त्वचा भी निकल आएगी। इसके बाद होंठो को अच्छे से साफ करके आप मॉइश्चराइजर या फिर बाम का इस्तेमाल कर लें। अब आप लिपस्टिक को लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक ज्याद देर तक होंठो पर टिक रहेगी। 

लिप लाइनर 

लिपस्टिक लगाने से पहले आप हमेशा लिप लाइनर लगाइए। ये होंठों से लिपस्टिक बाहर आने से रोकती है और इससे लिपस्टिक भी काफी देर तक टिकी रहती है। आउटर लाइन के साथ-साथ पूरे होठों पर भी लाइनर को लगाइए। आप चाहे तो इसके ऊपर लिपस्टिक लगा सकते हैं। इससे लिपस्टिक जमी रहेगी और फैलेगी तक नहीं।

ब्रश का करें इस्तेमाल

लिपस्टिक लगाने का सबसे सही तरीका है ब्रश का इस्तेमाल करना। लिपस्टिक इससे अच्छी तरह से होंठों पर लगी रहती है और लंबे समय तक बनी रहती है। ब्रश से लिपस्टिक लगाने पर आपके होंठों की शेप अच्छी आएगी। 

लिप प्राइमर भी लगा सकते हैं

लड़कियां आजकल लिप प्राइमर काफी ज्यादा इस्तेमाल करती है। इन्हें लगाने से लिपस्टिक का रंग काफी अच्छे से उभरकर आता है। होंठ भी ताजगी भरे दिखते हैं। ये ज्यादातर समय तक लिपस्टिक को बनाए रखती है। ये आसानी से बाजर में उपलब्ध हो जाती है।

फ्रिज में रखें ब्यूटी प्रोडक्ट

आप इस बात का ध्यान रखिए कि ब्यूटी प्रोडक्ट को आप फ्रिज में ही रखिए। इससे ये लंबे समय तक चलते हैं। यदि आप ऐसा पहले से नहीं कर रही हैं तो लिपस्टिक को लगाने से पहले कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT