Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अक्टूबर 2020: जानिए इस हफ्ते का अपना भविष्यफल

सेंसेक्स में सुधार एवं सोना-चांदी के भाव स्थिर होंगे। देशहित में नई योजनाएं आरंभ हो सकती है। राजनीतिज्ञों को आपसी मतभेद स्तरहीन होंगा।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | लाइफ स्टाइल - 11 October 2020

सूर्य तुला राशि मे जाकर नीच का हो जाएंगा। शनिवार से नवरात्री भी आरंभ हो जाएंगी। सीमाओं पर विवाद शांत होंगे, एवं देश में व्यापार उन्नत होंगा। सेंसेक्स में सुधार एवं सोना-चांदी के भाव स्थिर होंगे। देशहित में नई योजनाएं आरंभ हो सकती है। राजनीतिज्ञों को आपसी मतभेद स्तरहीन होंगा।


मेष-भाग्य सर्वथा अनुकूल है। चतुर्थ चंद्र आरंभ में आय को प्रभावीत कर सकता है। बुधवार से पुन: स्थितियों में सुधार आएगा। यात्रा का योग है। गुरू एवं शुक्रवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे एवं ऋण संबंधी समस्या का हल होगा। नए मकान खरीदने संबंधी योजना बन सकती है। शनिवार की सुबह प्रसन्नता रहेंगी। खुशी का समाचार प्राप्त होंगा।

प्रोफेशन-तेल, चावल, शकर एवं खाद्य सामग्री विक्रता को लाभ। नौकरी में तरक्की का योग है।

शिक्षा-शिक्षक प्रसन्न रहेंगें एवं अनपेक्षित बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य-आंखों में जलन एवं श्वांस संबंधी समस्याएं हो सकती है।

प्रेम-प्रेम प्रस्ताव मिलेंगें एवं जीवन साथी से विवाद हो सकता है।

क्या करें-निर्धन बालक का लेखन सामग्री का दान करें।



वृषभ-तृतीय चंद्र कार्य में तेजी लाएगा साथ ही, भाग्य का साथ एवं आय में वृद्धि करेगा। कई दिनों से बाधित कार्य सुचारू होंगें। दुविधाएं दूर होंगी एवं नई दिशा की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं सभी ओर से समर्थन भी प्राप्त होगा। उपेक्षाएं करने वालें नतमस्तक होंगें। बुध एवं गुरुवार को कुछ मामली समस्याएं आ सकती है। इन दिनों में सावधान भी रहें।

प्रोफेशन-रूके कारोबार को पुन: चालू करने में समर्थ होंगे एवं नौकरी में पदवृद्धि का संकेत है।

शिक्षा-अध्ययन में सहयोग मिलेगा एवं संसाधन की कमी दूर होगी।

स्वास्थ्य-दांत एवं पेट की गड़बड़ी से सीने आदि में दर्द हो सकता है।

प्रेम-साथी से आकर्षण कम होगा एवं वैवाहिक संबंध में मजबूती आएगी।

क्या करें-निर्धन व्यक्ति या परिवार में शाक का दान करें।



मिथुन-गुरु-मंगल की दृष्टि, यह संयोग प्रभावशाली बनाएंगा। लाभ के साथ सम्मान वृद्धि होगी एवं स्वयं को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होंगा। विरोधी परास्त होंगे। आय, भाग्य एवं कर्म तीनों से योग्यतानुसार लाभ लेने में सफल होंगे। घमंड में भी वृद्धि हो सकती है। स्थायी संपत्ति से लाभ होंगा। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होंगा। शनिवार को पुन: संभलकर रहना होंगा।

प्रोफेशन-लक्ष्य की प्राप्ति होंगी एवं योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।

शिक्षा-बेहतरीन परिणाम मिलेंगे एवं अध्ययन में मन लगने के साथ समझ में भी आएंगा।

स्वास्थ्य-आंखों में तनाव रहेंगा एवं सरदर्द के साथ दिन में नींद की अधिकता रहेंगी।

प्रेम-प्रेम में निराशा मिल सकती है। वैवाहिक साथी से भी विवाद की स्थिति बनेंगी।

क्या करें-खीर-पूड़ी का निर्धन का दान करें।



कर्क-चंद्र का गोचर एवं शनि की दृष्टि है, अत्यधिक व्यय होने के साथ आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। संतान एवं माता से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता रहेंगी एवं बाधाएं समाप्त होगी। आगंतुकों का आगमन हो सकता है। सप्ताहांत में किसी बड़े कार्य के होने के आसार है। मित्रों से मदद प्राप्त होंगी एवं न्यायलयीन मामलें पक्ष में जा सकते है।

प्रोफेशन-व्यापार में वृद्धि एवं नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे।

शिक्षा-सुविधाएं प्राप्त होंगी एवं बेहतर परिणाम देने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य-आंखों में समस्या एवं सरदर्द के साथ पेट दर्द भी हो सकता है।

प्रेम-साथी के साथ सुखद पल व्यतीत होंगे एवं वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे।

क्या करें-गरीबों को कोई तला वस्तु (कचोरी, समोसा आदि) दान करें।



सिंह-द्वादश चंद्र से आरंभ होगा। परेशानीयां बनीं रहेंगी। व्यय अधिक एवं आय कम होंगी।  बुधवार से प्रसन्नतादायक माहौल बनेगा एवं आय में वृद्धि के साथ सहयोग मिलने लगेगा। अव्यवस्थित वार्तालाप विवाद करवा सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को आय प्राप्ति का योग बनेगा। शनिवार को भाग्य अनुकूल रहेगा। यात्रा का योग भी बनेंगा।

प्रोफेशन-नौकरी के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। व्यापार में नए सौदे प्राप्त होंगे।

शिक्षा-अध्ययन के साधन अस्तव्यस्त हो सकते है। बेकार की बातों में ध्यान जाएगा।

स्वास्थ्य-रोगों में लाभ होगा एवं नाक में चोट  या ऐलर्जी की समस्या हो सकती है।

प्रेम-प्रेम रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें-गाय को हरा चारा खिलाएं।



कन्या-आरंभ अच्छा होंगा। कार्य में गति रहेंगी एवं आय भी बेहतर रहेंगी। बुधवार को स्थायी संपत्ति के मामलों में उलझन पैदा हो सकती है। नकारात्मकता हावी हो सकती है। शुक्रवार से चंद्र का गोचर अनुकूल होगा। प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं बाधाएं समाप्त होगी। शिकायतों का निराकरण होगा। सप्ताहांत में कोई बड़ा कार्य बनने की संभावना है।

प्रोफेशन-शेयर, वादा कारोबार, ऋण लेना-देना आदि नही करें। नौकरी में अधिनस्थ से परेशानी।

शिक्षा-अन्यों से श्रैष्ठ करने के बावजूद पिछडऩे का भय रहेगा, किंतु परिणाम पक्ष का आएगा।

स्वास्थ्य-नसों एवं दांई आंख के अलावा पेट में समस्या आ सकती है।

प्रेम-प्रेम के मामलों में ह्रदय के साथ दिमाग को भी सक्रिय रखें। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

क्या करें-निर्धन को गेंहू के आटे का दान करें।


तुला-भाईयों से सहयोग प्राप्त होंगा एवं भाग्य भी अनुकूल रहेंगा। चंद्र की गति गुरूवार तक आय को बेहतर बनाएंगी। उसके बाद कुछ परेशानीयां आ सकती है। दूसरों के बारे में आकलन गलत हो सकते है। सहयोग मिलना कम होगा। परिवार में कोई विवाद भी हो सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखना होंगा। शनिवार को अकेले कहीं आने जाने से बचें।

प्रोफेशन-नौकरी में लक्ष्य प्राप्ति होंगी। व्यापार अच्छा चलता रहेंगा।

शिक्षा-प्रोजेक्ट कार्य ज्यादा होंगे एवं किमती अध्ययन सामग्री गुम हो सकती है।

स्वास्थ्य-जो तंबाखु, धुम्रपान या मदिरादि का सेवन करते है, उन्हें त्वचा में गंभीर समस्या हो सकती है।

प्रेम-साथी का व्यवहार आहत कर सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

क्या करें-निर्धन को कंबल का दान करें।



वृश्चिक-चंद्र का गोचर पूरे सप्ताह को अच्छा बनाएं हुए है। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे एवं कार्यो में तेजी रहेंगी। राहु की दृष्टि से विरोध करने वालें पिछें हटेंगें। घरेलु जिम्मेदारी बढ़ेंगी। आय के मामलें उत्तम रहेंगे एवं बाधाएं समाप्त होंगी। शनिवार को सुबह से मन में अज्ञात भय बना रहेंगा। सप्ताहांत में छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती है।

प्रोफेशन-उद्योग संचालकों को कर्मचारी संबंधी समस्याएं आएंगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा।

शिक्षा-समकक्षों से बेहतर कर पाएंगें एवं पढाई में निरंतरता रख पाएगें।

स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। बाएं हाथ में खिंचाव आ सकता है।

प्रेम-साथी उदास तथा चिंतित रहेगा। जीवन साथी को बाएं पैर में रोगग्रस्त हो सकता है।

क्या करें-यथाशक्ति निर्धन को अन्न का दान करें।



धनु-चंद्र अष्टम होने से आय के मामलों में शुरूआती दो दिन कठिनाई से भरें रहेंगें। बुधवार की सुबह से सुधार होंगा। बडें़ धन के आने की संभावना सप्ताहांत तक बनीं हुई है। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होंगी एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होंगी। नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगें। राजनीतिज्ञों को पद प्राप्त होगा। विरोधी के स्वर ठंडे पडेंगे।

प्रोफेशन-व्यापारियों को नए आर्डर मिल सकते है, एवं नौकरी में तरक्की के मौके है।

शिक्षा-अन्यों से आगे रहेंगें एवं प्रदर्शन में सुधार होंगा। अध्ययन में मन लगेगा।

स्वास्थ्य-अपच, वमनादि की समस्या हो सकती है। बाहरी खाने में ध्यान रखें।

प्रेम-नए दोस्त बनेंगें एवं प्रेम में शिथिलता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें-निर्धन बालिका को वस्त्र या अध्ययन सामग्री भेंट करें।


मकर-राशि स्वामी शनि का गोचर है। योग्यता के अनुसार कार्य करने में सफल होंगे। कार्य का क्रेडिट प्राप्त होंगा एवं अधिकरी प्रसन्न रहेंगें। संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत है। नए कार्य भी प्राप्त हो सकते है। न्यायलयीन मामलों में सफलता प्राप्त होंगी। विरोधीयों को पहचाननें में सफल होंगें। बुध एवं गुरुवार को दूसरों से की उम्मीद बेकार जाएंगी। स्वयं पर भरोसा रखना होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में कार्यवृद्धि एवं नौकरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहेंगा।

शिक्षा-ज्यादा छुट्टिया बन सकती है। पढ़ाई के अलावा अन्य बातों में ध्यान जा सकता है।

स्वास्थ्य-ठोकर लग सकती है, या पांव मोच सकता है। वाहन प्रयोग में भी सावधानी रखें।

प्रेम-साथी से मन की बात कहने में सफल होंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगा।

क्या करें-निर्धन को भोजन का दान करें।



कुंभ-षष्ठम चंद्र हर ओर से सहयोग की प्राप्ति कराएंगा। अति आत्मविश्वास अपनों एवं सफलता से दूर कर सकता है। किसी प्रकार के धोखें का शिकार होने की संभावना है। धन की आवक अच्छी रहेंगी। सप्ताहांत में विवादों की वृद्धि होंगी एवं व्यय भी बढ़ जाएंगे। परिवार की अपेक्षाएं बढ़ जाएंगीं। लालच देने वाली योजनाओं से दूर रहें एवं फोन पर अनजान का भरोसा नही करें।

प्रोफेशन-व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी। त्यौहारों की पूर्व स्टाक तैयारी समय पर होगी।

शिक्षा-संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने से चिंता बढ़ सकती है। पढ़ाई में रूची कम होंगी।

स्वास्थ्य-आंखों एवं पेट में जलन की समस्या हो सकती है। कमर में दर्द रहेगा।

प्रेम-साथी के साथ अनुभव अच्छे नहीं रहेंगे। वैवाहिक जीवन में  सुख रहेंगा।

क्या करें-निर्धन को खीर खिलाएं।


मीन-योग्यतानुसार कार्य करने में अक्षम रह सकते है। तनाव की अधिकता रहेंगी। चंद्र का सहयोग आय को बेहतर रखेगा। दूसरों से सहयोग की अपेक्षा व्यर्थ जाएंगी। मंगल एवं शुक्रवार को चिंता अधिक रह सकती है। संतान के कार्यो से संबल प्राप्त होंगा एवं सहयोग भी मिलेगा। सप्ताहांत में सुख का समाचार मिलेगा। साथ ही अन्य कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

प्रोफेशन-अधिकारी तनाव में रखेंगें एवं कारोबारीयों को लायसेंस या अन्य सरकारी दिक्कतें आ सकती है।

शिक्षा-पढ़ाई में ध्यान भंग होने का योग है। परिणाम सुधार के लिए मेहनत करनी होंगी।

स्वास्थ्य-तनाव एवं सरदर्द की समस्या हो सकती है। गर्दन में दर्द होगा।

प्रेम-साथी से मदद की अपेक्षा बेकार होगी। वैवाहिक साथी से सहयोग प्राप्त होगा।

क्या करें-गरीब को पादुका का दान करें।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.