साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अक्टूबर 2020: जानिए इस हफ्ते का अपना भविष्यफल

मंगल वक्रि होकर मीन में प्रवेश कर गया है। चंद्र को छोड़कर कोई भी ग्रह राशि नही छोड़ेगा। यह सप्ताह फैशन, ग्लैमरस दुनिया एवं फिल्म उद्योग के लिए ठीक नही रहेंगा।

  • 1356
  • 0

हर कोई ये जानना चाहता है कि उसकी जीवन में क्या चल रहा है और क्या होने वाला है? हम आपको हर बार ये बताते हैं कि आपका आने वाला सप्ताह कैसा होगा? उसकी कड़ी आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपका ये हफ्ता कैसा गुजरने वाला है। क्या- क्या हो सकता है आपके साथ? क्या शुभ होगा किन चीज़ों  का रखना होगा आपको ख्याल? मंगल वक्रि होकर मीन में प्रवेश कर गया है। चंद्र को छोड़कर कोई भी ग्रह राशि नही छोड़ेगा। यह सप्ताह फैशन, ग्लैमरस दुनिया एवं फिल्म उद्योग के लिए ठीक नही रहेंगा। हिंदुस्तान को व्यापार में उन्नति मिलेगी एवं मसालें उद्योग में विशेष तेजी रहेंगी। 


मेष-चंद्र का गोचर एवं गुरु की दृष्टि राशि पर बनी हुई है। खोई हुई  अथवा उधार में डूबी हुई राशि वापस मिलने की संभावना बनेंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं विवाद भी होगा। संतान भी अनुकूल रहेंगी तथा पूराने विवादों को सुलझाने में सफल होंगें। न्यायलयीन मामलों में भी सफलता मिलेगी। सप्ताहांत में भाईयों का सहयोग प्राप्त होंगा, एवं भाग्य भी अनुकूल रहेंगा।

प्रोफेशन-लेन-देन में सावधानी बरतें एवं नौकरी परिवर्तन का योग बन रहा है।

शिक्षा-सप्ताह में शैक्षणिक स्तर अच्छा रहने की संभावना नही है अन्य कार्यो में ज्यादा रूची रहेगी।

स्वास्थ्य-खांसी एवं जुकाम की समस्या हो सकती है। धूम्रपान करने वालों को ज्यादा समस्याएं होगी।

प्रेम-प्रेम में साथी की वाणी आहत करने वाली हो सकती है। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगें।

क्या करें-कृष्ण नाम की एक माला जाप करें। पीले पुष्प अर्पण करें।



वृषभ-द्वादश चंद्र से सप्ताहारंभ होगा। निराशा का भाव हावी रहेंगा एवं काम में मन नही लगने की शिकायत होंगी, किंतु मंगलवार की शाम से पुन: ऊर्जा से भरपूर हो जाएगें, तथा कार्यो में विपुल सफलताओं की ओर अग्रसर होंगें। धन की आवक उत्तम रहेंगी एवं बिगड़ चुके कार्यो में भी आशा जाग्रत होंगी। सहयोगी की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होंगी।

प्रोफेशन-प्रतिष्ठित संस्थानों से व्यापारिक संबंध बनने के आसार है। नौकरी में स्थिति मजबूत होंगी।

शिक्षा-कक्षा में अव्वल रहेेंगें एवं शिक्षक को विशेष कृपादृष्टि पात्र होगें।

स्वास्थ्य-घुटनों में एवं पेट में दर्द की संभावना है। पाईल्स वालों को समस्याएं बढ़ेंगी।

प्रेम-प्रेम संबंध प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते है। वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा।

क्या करें-श्रीराम दरबार में रामचरित मानस की यथाशक्ति चौपाईयों का पाठ करें।

 


मिथुन-गुरु-मंगल की पूर्ण दृष्टि एवं एकादश चंद्र के साथ स्वयं को स्थापित करने का प्रयास सफल होंगा। घरेलु आंतरिक कलह शांत होंगी। आय बेहतरीन रहेंगी एवं मेहनत का फल भी प्राप्त होंगा। सप्ताह मध्य में चिंताजनक समय रह सकता है। सप्ताहांत में पुन: अत्यंत बेहतरीन स्थिति में आ जाएंगें। संतान से सुख मिलेगा एवं आधुनिक सुविधाओं को प्राप्त करेंगें।

प्रोफेशन-कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले शांत रहेंगें एवं प्रमोशनादि के मौके बढ़ेंगें।

शिक्षा-उपलब्ध संसंाधनों में बेहतरीन करने की क्षमता रहेंगी। शिक्षक अनुकूल रहेंगें।

स्वास्थ्य-बुखार, सर्दी, खांसी की समस्या हो सकती  एवं धूल की एलर्जी होगी।

प्रेम-प्रेम में निराशा रहेंगी एवं मन उदासीन रहेंगा। विवाह प्रस्ताव भी मनपसंद नही होंगें।

क्या करें-विष्णु को मिश्रि एवं तुलसी का भेाग लगांएं।



कर्क-शनि की दृष्टि, एवं दशम चंद्र आर्थीक स्थिति सुदृढ़ रखेगा, किंतु कुछ खालीपन रहेंगा। खोए-खोए से रहेंगें एवं बैचेनी बनी रहेंगी। प्राकृतिक सौन्दर्य की ओर आकृष्ट रहेंगें एवं वर्तमान स्थिति से संतुष्टि नही रहेंगी। कुछ बड़ा करने की चाह मन में रहेंगी। शुक्र एवं शनिवार को आय के मामलेे कमजोर पड़ सकते है। व्यय की अधिकता होंगी एवं मन व्याकुल रहेंगा।

प्रोफेशन-कार्यशैली कमजोर हो सकती है एवं नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेंगी।

शिक्षा-विषयों को गूढ़ता से जानने की ईच्छा रहेंगी। सवालों की अधिकता रहेंगी।

स्वास्थ्य-बालों की झडऩे की समस्या हो सकती है। आंखों में तकलीफ होगी।

प्रेम-मित्रों से मुलाकात होगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रस्ताव सफल होंगें।

क्या करें-विष्णु को घी का दीपक लगाएं एवं मिष्ठान्न का भोग लगाएं।



सिंह-गुरु की पूर्ण दृष्टि एवं चंद्र की गति सर्वप्रकार अनुकूल रहने वाली है। दिक्कतों से सामना अवश्य होगा, किंतु वह कुछ ही प्रयासों में दूर हो जाएंगी। नए लोग आपकी ओर आकर्षीत होंगें। परिवार का साथ मिलेगा तथा गुरूवार को मन उदास रह सकता है। कुछ गुप्त बातें खुलने का भय भी रहेगा। विवाद भी हो सकता है। अन्य सभी दिनों में प्रभाव एवं धन वृद्धि का योग है।

प्रोफेशन-कार्यस्थान पर ऊर्जा का अभाव रहेगा एवं तनावपूर्ण माहौल भी रहेगा।

शिक्षा-अपनी बातों को मनवाने  में सफल होगें। आधुनिक साधनों से शिक्षा प्राप्त करेगें।

स्वास्थ्य-हाथ की उंगलियों में चोट का भय है। चेहरे पर मुंहासे भी उभर सकते है।

प्रेम-यह समय प्रेम प्रकट करने के लिए उचित नही है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगें।

क्या करें-विष्णु को मक्खन एवं तुलसी का भोग लगाएं।



कन्या-सप्ताह आरंभ में अष्टम चंद्र धन के मामलोंं में रूकावटें उत्पन्न करेगा। किसी अनजान व्यक्ति से नुकसान भी हो सकता है, संभलकर रहें। मंगलवार से पुन: स्थिति नियंत्रण में आने लगेगी। आय में सुधार के साथ कार्य में तेजी आएंगी। पूरानें मित्रों से मुलाकात होंगी। शुक्र-शनिवार को आकस्मिक धन लाभ का योग है। सहयोग मिलेगा एवं कार्य समय पर होंगे।  

प्रोफेशन-कार्यस्थल पर भेदभाव का आरोप लग सकता है। अधिकारी संतुष्ट रहेंगें।

शिक्षा-शोधार्थीयों के लिए बेहतरीन समय है। प्रतियोगिताओं में विजय मिलेगी।

स्वास्थ्य-वाहन प्रयोग में सावधानी रखें एवं विद्युत उपकरणों को संभल कर प्रयोग करें।

प्रेम-प्रेम में सफलता मिलेगी एवं नए दोस्तों को भी प्राप्त करेगें। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा।

क्या करें-विष्णु को तुलसी युक्त जल से स्नान करवाएं, एवं घी का दीपक लगाएं।



तुला-चंद्र की पूर्ण दृष्टि से युक्त राशि पूरी ताकत से  कार्य करने को उत्सुक है। मन प्रसन्न रहेंगा एवं हर कार्य में सफलता प्राप्त होंगी। दूर वास करने वालें संबंधी लाभ पंहुचाएंगें। धार्मिक यात्रा का योग भी निर्मित हुआ है। समाज में सम्मान की प्राप्ति होंगी एवं परिवार अनुकूल रहेंगा। मंगल से गुरुवार की दोपहर तक का समय सतर्क रहकर कार्य करने का रहेंगा।

प्रोफेशन-कार्य में बदलाव का मन होंगा एवं व्यापार का विस्तार होंगा।

शिक्षा-अनपेक्षित बेहतर परिणामों को प्राप्त करेंगें। शिक्षक अनुकूल रहेंगें।

स्वास्थ्य-बांए पैर के पंजे में दर्द हो सकता है। सरदर्द की समस्या रहेंगी।

प्रेम-जीवन साथी के साथ सुखद क्षणों को गुजारने का मौका मिलेगा। प्रेम में उदासी।

क्या करें-विष्णु को आरती पूजन करें एवं सफेद पुष्प अर्पण करें।


वृश्चिक-केतु का गोचर से सप्ताह के अंतिम दिनों को छोड़कर शेष दिनों में बेहतरीन कार्य करेगें, एवं प्रशंसा को प्राप्त करेंगें। शुक्र-शनिवार से कुछ परेशानीयों के निर्मित होने के आसार है। विरोधी भी सक्रिय रहेंगें एवं सम्मान को ठेस पंहुचाने का कार्य कर सकते है।  

प्रोफेशन-कार्यशैली गोपनीय रखें एवं हर किसी पर विश्वास नही करें। अधिनस्थों से भी सावधान रहें।

शिक्षा-दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से नुकसान हो सकता है एवं किसी भी विषय का हल्के में न लें।

स्वास्थ्य-सिर में चोट लग सकती है। उंचाई पर नही चढ़े एवं बिजली उपकरणों का सावधानी से प्रयोग करें।

प्रेम-विरह समाप्ति का योग है। साथी से मुलाकात होगी एवं वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगें।

क्या करें-कृष्ण को तुलसी दल समर्पीत करें एवं  पंचामृत समर्पण करें।



धनु-राशि स्वामी गुरु का गोचर एवं पंचम चंद्र से सफलता की नई राह प्राप्त होंगी। कार्यशैली में सुधार आएंगा तथा उदासी दूर होंगी। खोए सम्मान को पुन: प्राप्त करने में सफल होंगें। सप्ताह मध्य में शत्रुओं को हानी होंगी एवं भय समाप्त होंगा। शुक्र एवं शनिवार को बड़ा कार्य संपन्न होंगा। धन लाभ के साथ सहयोग की प्राप्ति होंगी एवं विवादित मामलों में सफलता प्राप्त होंगी।

प्रोफेशन-व्यापार में लीक से हटकर कार्य करने का विचार हो तो अभी नही करें। नौकरी सामान्य रहेंगी।

शिक्षा-पढ़ाई में मन लगेगा एवं कुछ अच्छा करने का विचार बनेगा। अंकों को बढ़ाने के लिए उद्यत होगें।

स्वास्थ्य-पैरों में दर्द होंगा एवं कमर भी तकलीफ देगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

प्रेम-प्रेम में निराशा मिलेंगी एवं विरह योग भी होगा। जीवन साथी अनुकूल रहेंगा।

क्या करें-श्रीराम नाम की एक माला जाप करें तथा हनुमानजी को दीपक लगाएं।



मकर-शनि का गोचर अनिष्टों से बचाव होगा माता से सुख प्राप्त होंगा एवं कार्य भी समय पर होंगे। आय के मामले कमजोर रह सकते है। मंगलवार की शाम से आय मेें सुधार होंगा एवं अन्य लोगों से सहयोग प्राप्त होंगा। स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगें एवं पिता से भी सहयोग प्राप्त होगा। विरोधीयों का पछ़ाडने मे सफल होंगे एवं नए कार्य करने को मिल सकते है।

प्रोफेशन-कार्यशैली उत्तम रहेंगी एवं कर्मचारी प्रसन्न रहेंगें तथा राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छा कर पाएगें एवं उच्च शिक्षा वालो का पराक्रम बेहतरीन रहेंगा।

स्वास्थ्य-रक्तचाप की समस्या वालें सावधान रहें एवं बालों केा झडऩे स परेशान हो सकते है।

प्रेम-विपरित लिंग से आकर्षण होगा एवं यह परेशानी भी उत्पन्न कर सकता है।

क्या करें-लक्ष्मी-नारायण के  चित्र के सामने  गीताजी का पाठ करें।



कुंभ-शिथिलता रहेंगी किंतु चंद्र की गति धन की आवक को पूर्ण बनाकर रखेंगी। द्वादश शनि का प्रभाव राशि पर बढ़ रहा है। यह कमजोर करने का प्रयास करेगा, आत्मबल को मजबूत रखें एवं दृढ़ता से कायम रहने पर सफलता मिलेगी। बुध एवं गुरुवार को आय कमजोर हो सकती है। परिवार सहयोग में बना रहेंगा। सप्ताहांत सुखद रहेंगा। संतान से सुख प्राप्त होंगा एवं महत्वकांक्षाओं में वृद्धि होंगी। यात्राएं सुखद रहेंगी।

प्रोफेशन-लंबे एवं बड़े निवेश से दूर रहने का प्रयास करें। अवैधानिक कृत्य से दूर रहें।

शिक्षा-साथीयों से मदद की अपेक्षा नही रखें एवं शिक्षकों की बातों पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। आंखों में भी समस्या आएंगी।

प्रेम-साथी की नाराजगी हो सकती है। जीवन साथी का सहयोग संबल प्रदान करेगा।

क्या करें-कृष्ण को श्वेत वस्त्रों से अलंकरण करें एवं माखन-मिश्री का भोग लगाएं।


मीन-मंगल का गोचर एवं शनि की पूर्ण दृष्टि एवं द्वितीय चंद्र से किसी विशेष कार्य के हो जाने से प्रसन्नता मिलेगी। मंगल एवं गुरूवार बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगें। निजजनों से सहयोग प्राप्त होगा एवं धार्मिक कार्यो में संल्गन होने का मौका मिलेगा। चंद्र आर्थीक आधार को मजबूत बनाकर रखेगा। सहायता भी दिलाएंगा। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे एवं यात्रा का योग भी बनेंगा।

प्रोफेशन-प्रशासन में कार्य करने वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार में भी उन्नति होंगी।

शिक्षा-अध्ययन हेतु प्रयासों में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट मिल सकते है।

स्वास्थ्य-त्वचा पर दाने एवं चक्तते होने की संभावना है। धूल से बचें।

प्रेम-संतान एवं माता-पिता से स्नेह की प्रााप्ति होगी। प्रेम में विफलता निश्चित है।

क्या करें-मंगलवार को सुंदरकाण्ड का पाठ करें।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT