Weekly Horoscope: 18 से 24 अक्टूबर के बीच मकर- मीन राशि वालों का धर्म की ओर होगा झुकाव

18 से 24 अक्टूबर 2020 तक जानिए किस राशि के लोगों को मिलेगा आर्थिक लाभ। वहीं, किन राशि के जातकों का धर्म की तरफ होगा झुकाव।

  • 1761
  • 0

देश में व्यापार वृद्धि रहेंगी। सीमाओं पर शांती रहेंगी एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम घट सकते है। सोना-चांदी में तेजी रहेंगी। सेंसेक्स में गिरावट हो सकती है। प्रकृति आपदाओं से राहत रहेंगी। औद्योगिक घटना में जनहानी का योग है। ऐसे ही आप भी जानिए कि आपका आने वाला कल आपकी राशि के अनुसार किस तरह से जाने वाला है।


मेष- सूर्य, बुध, गुरु-चंद्र की दृष्टि से आश्चर्यजनक बातें जानने को मिल सकती है। अज्ञात भय बना रहेंगा। कुछ पारिवारिक दबाव भी बन सकता है। मंगल एवं बुधवार को आय मे कमी आ सकती है। बेकार के कार्यों में समय नष्ट होगा। तनाव एवं विवाद की स्थितियां बनेगी। शुक्रवार से परिस्थितियों में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यो में रूचि होगी। शनिवार बेहतर दिन रहेगा।

प्रोफेशन- कारोबार में शासकीय परेशानी आ सकती है। नौकरी में नई जगह पर भेजा जा सकता है।

शिक्षा- शिक्षास्थल पर अनुचित दण्ड मिल सकता है। संभलकर रहें एवं पढ़ाई पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य- दांई आंख एवं पैरों में परेशानी आ सकती है। पेट भी तकलीफ देगा।

प्रेम- प्यार में मनमुटाव समाप्त होगा एवं जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें- दुर्गाजी को मीठा पान समर्पित करें।


वृषभ- राहु का गोचर एवं केतु की दृष्टि है। भाग्य का सहयोग मिलेगा, किंतु गलत सलाह राह भटका सकती है। अच्छे लोगों की ही सुनें। जमा धन का दुरूपयोग होने की संभावना है। किसी को उधार नही दें। चंद्र की गति आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाएं रखेगी। नीजि यात्रा का योग है। सप्ताहांत में धन की तंगी के साथ असहयोग भी रहेगा। क्रोध बढ़ेगा एवं विवाद हो सकता है।

प्रोफेशन- कार्यशैली में सुधार आएगा। व्यापार में नए निवेश नहीं करें।

शिक्षा- सहपाठियों का सहयोग मिलेगा एवं प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे।

स्वास्थ्य- वाहन से चोट लगने का भय है। मुंह में छालें एवं नस की समस्या हो सकती है।

प्रेम- प्रेमी साथी का व्यवहार अनुचित रहेगा। विवाह प्रस्ताव भी मिलेंगे।

क्या करें- दुर्गाजी लाल फुलों की माला चढ़ाएं।


मिथुन- पंचम चंद्रमा से प्रतिष्ठा एवं आय में वृद्धि होगी। शेष दिनों में भी अच्छे हालात बने रहेंगे। आधुनिक सामान की खरीद हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेंगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। यात्राएं सफल होंगी एवं कोई रूका कार्य संपन्न होने की संभावना है। सप्ताहांत में परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। विरोधियों को शांत रखने में सफल होंगे।

प्रोफेशन- होटेल, जमीन एवं खेती से संबंधीत कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में सुख रहेगा।

शिक्षा- अच्छे परिणाम प्राप्त होंगें एवं शिक्षक सहयोग करेंगें। मेहनत का फल मिलेगा।

स्वास्थ्य- सरदर्द, पेट मे जलन एवं आंखों में विशेष परेशानीयां आ सकती है।

प्रेम- प्रेमी साथी से विवाद समाप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन में आराम रहेगा।

क्या करें- दुर्गाजी को नारीयल अर्पण करें।


कर्क- चतुर्थ चंद्र से  आरंभ में थोड़ी परेशानी आ सकती है। मंगलवार से काम में तेजी आने की संभावना है। बुध एवं गुरूवार को बड़ा काम होने की संभावना है। मकान, जमीन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होंगी। ऋण से संबंधित समस्या का निराकरण होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती है। परिवार से सहयोग प्राप्त होंगा।

प्रोफेशन- कारोबार में वृद्धि लाभ एवं नौकरी में नए आफर के साथ वर्तमान में तरक्की मिलेगी।

शिक्षा- बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। प्रशंसा प्राप्त होंगी एवं नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य- पेट एवं कमर में तकलीफ होगी। बांए हाथ में दर्द रहेंगा।

प्रेम- नए साथी मिलेंगे एवं प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगा।

क्या करें- दुर्गा प्रतिमा पर तेल सिंदूर अर्पण करें।


सिंह- गुरु की दृष्टि, शुक्र का गोचर। आय अधिक एवं व्यय कम रहेंगे। नीजता भंग हो सकती है। सभी कार्य ठीक रहेंगे, फिर भी अजीब प्रकार की बैचेनी हो सकती है। अनचाहें लोगों से मिलना पड़ सकता है। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। स्वयं समस्या को हल करने का बल प्राप्त होंगा। ऊंचे पदों पर आसीन लोगों से संपर्क बढ़ेगा एवं सहयोग प्राप्त होगा।

प्रोफेशन- कारोबार में धन की रूकावटें समाप्त होंगी। नौकरी में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा।

शिक्षा- पढ़ाई में मन लगने के साथ कंठस्थ करने में कोई समस्या नहीं आएंगी।

स्वास्थ्य- सुबह के समय सरदर्द रह सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी।

प्रेम- प्रेमी साथी से मोह भंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

क्या करें- दुर्गाजी को श्वेत पुष्पों की माला अर्पण करें।  


कन्या- मंगल की दृष्टि राशि पर है। यह समय तनाव बढ़ाने वाला एवं आत्मविश्वास को कम करने वाला हो सकता है। चंद्र की गति आय को बेहतर बनाकर रखेंगी। स्थायी धन संपत्ति में वृद्धि के संकेत प्राप्त होंगे। गुरु एवं शुक्रवार  में चिंताजनक घटित हो सकता है। यह समय संयम रखने का होंगा। आवश्यक कार्य को टाले। शनिवार पुन: अनुकूल हो जाएगा।

प्रोफेशन- अधिनस्थ से परेशानी आ सकती है। व्यवसाय में बाधाएं समाप्त होंगी।

शिक्षा- पिछड़ने का भय रहेगा। योग्यता के अनुसार अंक प्राप्त होने में संदेह रहेगा।

स्वास्थ्य- आंखों में जलन एवं तनाव रह सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

प्रेम- प्रेम में असुरक्षा की भावना रहेंगी। जीवन साथी से मजाक में विवाद हो सकता है।

क्या करें- दुर्गाजी को मिष्ठान्न भोग लगाएं।


तुला-सूर्य-चंद-बुध की युति राशि में है। परेशानी आधिक रहेगी। समस्याओं के हल सुझ नही पड़ेगे। चंद्र के हटते ही कुछ राहत महसूस होगी। पुश्तैनी संपत्ति विवाद हो सकते है। आय प्राप्त करने के अधिक प्रयास करने होंगे। आय बनीं रहेंगी, किंतु अनावश्यक व्यय की अधिकता चिंता में डाल सकती है। संतान से भी विवाद होने के योग है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेंगी।

प्रोफेशन- कारोबार एवं नौकरी में संभलकर रहे। कोई नया कदम उठाना सही नहीं है।

शिक्षा- मेहनत से परिणाम पक्ष में करने में सफल होंगें। अध्ययन बेहतर रहेंगा।

स्वास्थ्य- नस, हड्डी की समस्याएं एवं कमर में दर्द के साथ दांतों में खराबी होंगी।

प्रेम- प्रेम में विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेंगा।

क्या करें- दुर्गाजी को घी का दीपक लगाएं।


वृश्चिक- राहु-केतु का प्रभाव राशि पर है, किंतु द्वादश चंद्रमा आय साधन में व्यवधान उत्पन्न कर सकता है। योग्यता के अनुसार काम नहीं मिलेगा। मंगलवार से चंद्र के अनुकूल होत ही राजपक्ष से सहायता प्राप्त होंगी। ऋण समाप्ती की राह मिलेगी। रूके कार्यो में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सुखद सूचना मिल सकती है। आय में सुधार होंगा एवं सहयोग की प्राप्ति होंगी।

प्रोफेशन- नौकरी में लक्ष्य साधनें में सफल होंगें। कारोबार द्रुत गति से चलेगा।

शिक्षा- समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगें एवं पढ़ाई में मन लगेगा।

स्वास्थ्य- सीने एवं लीवर की तरफ दर्द हो सकता है। कफ बढ़ सकता है।

प्रेम- साथी अनुकूल रहेगा एवं वैवाहिक जीवन में कुछ कटुता उत्पन्न हो सकती है।

क्या करें- दुर्गाजी को लड्डु का भोग लगाएं।


धनु- राशि स्वामी गुरु का गोचर एवं एकादश चंद्रमा बेहतर प्रदर्शन के साथ उत्तम आय प्रदान करेगा। मंगल एवं बुधवार को पिछडऩे की संभावना है। इन दिनों में क्षमता के अनुसार कार्य नहीं कर पाएंगें। व्यय होंगे एवं आय कम होंगी। गुरुवार से पुन: सक्षमता प्राप्त होंगी। आर्थिक आधार मजबूत बनेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेंगा।

प्रोफेशन- कारोबार वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।

शिक्षा- शिक्षक से सहायत करेंगें। अध्ययन में रूचि बनीं रहेंगी।

स्वास्थ्य- श्वांस, सर्दी एवं ज्वर, एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती है।

प्रेम- साथी से विवाद समाप्त होंगा। वैवाहिक जीवन में माधुर्य रहेंगा।

क्या करें- दुर्गाजी को कनेर पुष्पों की माला चढ़ाएं।


मकर- राशि स्वामी शनि के गोचर से मजबूत स्थिति बनीं हुई है। आय बेहतर रहेंगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होंगा। घर में मरम्मतादि में व्यय हो सकता है। दूसरों की चिंता में अपना अच्छा समय नष्ट करेंगे। कार्य को सम्मान नहीं मिलने से नाराजी रह सकती है। यात्रा होने का योग बना हुआ है। शुक्र-शनिवार को वरिष्ठों से विवाद हो सकता है। किमती सामान खो सकता है।

प्रोफेशन- नौकरी में प्रमोशन का समाचार मिल सकता है। कारोबार बेहतर रहेगा।

शिक्षा- स्वयं के प्रदर्शन से संतुष्टि रहेंगी। पढ़ाई समयनुसार चलती रहेंगी।

स्वास्थ्य- प्रसन्नता रहेंगी। किसी रोग के होने की संभावना नही है।

प्रेम- साथी से प्रशंसा प्राप्त होंगी। जीवन साथी से उपहार प्राप्त होंगा।

क्या करें- दुर्गाजीघी का दीपक अर्पण करें।


कुंभ- शनि-मंगल दो क्रूर ग्रह आसपास होने से विचलन कम होंगी। भय समाप्त होंगा एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होंगी। चंद्र का गोचर आय को बढ़ाने वाला होगा। रमणीय स्थल पर घुमने जाने का मौका मिलेगा। विरोधी के स्वर कमजोर होंगे। सप्तााहांत में चंद्र के द्वादश होने से व्यय में वृद्धि होने के संकेत है। आय कमजोर होंगी एवं तनाव भी बढ़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेंगी।

प्रोफेशन- निवेश करने से बचें, एवं नौकरी में यात्रा का योग है।

शिक्षा- अध्ययन में सुधार होंगा एवं शिक्षक प्रसन्न रहेंगें।

स्वास्थ्य-सीधे पैर में ठोकर लगने का भय है। बुरे सपने भी आ सकते है।

प्रेम- साथी से अत्यधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। वैवाहिक संबंधों में सुधार आएंगा।

क्या करें- दुर्गाजी को घी-गुड का नैवेद्य अर्पण करें।


मीन- आरंभ में अष्टम चंद्रमा रहेगा। आय में रूकावटे आएंगी। मंगलवार से पुन: तेजी आने की संभावना है। पार्टनर से सहयोग प्राप्त होगा एवं तनाव अधिक रहेंगा। बुधवार को विवाद की स्थिति बन सकती है। गुरु एवं शुक्रवार आराम से बिताएंगे। परिवार साथ में रहेगा। यात्रा में विघ्र आ  सकता है। शनिवार को आय वृद्धि के साथ सहयोग की प्राप्ति होंगी।

प्रोफेशन- कर्मचारियों से परेशानी आएंगी एवं नौकरी में मनचाहे कार्य को नहीं कर पाएंगे।

शिक्षा- पूर्ण मेहनत के पश्चात भी परिणाम अपेक्षानुसार नहीं हो पाएंगे। तनाव रहेगा।

स्वास्थ्य- मूत्र विकार एवं कब्ज की अधिकता के साथ पाईल्स की समस्या हो सकती है।

प्रेम- प्रेम प्रस्ताव में निराशाजनक उत्तर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में माधुर्य रहेंगा।

क्या करें- दुर्गाजी को श्रंगार सामग्री भेंट करें।

नवरात्री में कन्या पूजन क्यों-

देवीव्रत में कुमारियों का पूजन परम आवश्यक माना गया है। तीन से दस वर्ष की आयु वाली कन्याओं को पूजन ही मान्य है। नवरात्रों में या व्रत समाप्ति पर नौ कुमारियों को देवीस्वरूप मानकर, एक कन्या की पूजन से ऐश्वर्य, दो से भोग एवं मोक्ष, तीन की धर्म, अर्थ, काम एवं चार की पूजन करने से राजपद की प्राप्ति होती है। पांच कन्याओं की पूजन से विद्या छ: से षटकर्मसिद्धि, सात से राज्य की, आठ से संपदा की एवं नौ की पूजन करने से सारी पृथ्वी पर प्रभुत्व प्राप्त होता है।

यहां देखिए पूरा साप्ताहिक राशिफल का वीडियो...



RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT