Hindi English
Login
Image
Image
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत, बची सिर्फ एक बच्ची

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार और ट्रक के बीच टक्कर होते ही कार पूरी तरह पिचक कर छतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक बच्ची घायल बताया जा रहा है.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 19 January 2023

महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. ट्रक और कार के टकरा जाने से कार में सवार 3 महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा रायगढ़ के मानगांव में रेपोली में हुआ है. 

टक्कर के बाद कार के उड़ गए परखच्चे

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार और ट्रक की टक्कर होते ही कार पूरी तरह पिचक कर छतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में एक बच्ची घायल बताई जा रहा है. यह हादसा रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर सुबह 4.45 बजे हुआ.

बचाव अभियान शुरु

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा कि पीड़ित के सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे. ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था. अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. 

घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती 

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुई सिर्फ चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement
Image
Image
Advertisement
Image