Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आशिकी फिल्म से हिट हुए राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, ऐसे हिट से फ्लॉप रहा उनका बॉलीवुड करियर

फिल्म करगिल के साथ राहुल रॉय बड़े पर्दे पर वापस करने जा रहे हैं लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान वो ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए। आइए जानते अभी कैसी है उनकी तबीयत।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 30 November 2020

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। वो ब्रेन स्ट्रोक शिकार हो गए जिसकेबाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। दरअसल इन दिनों एक्टर अपनी आने वाली फिल्म कारगिल की शूटिंग कर रहे थे तभी अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

सामने आई जानकारी के मुताबिक राहुल इस वक्त अस्पताल में मौजद है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि उनकी स्थिति पहले से ठीक है। वह ट्रीटमेंट पर अच्छे से रिस्पॉन्ड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी फैंस फिलहाल उनके ठीक होने की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं राहुल रॉय की जिंदगी के बारे में कुछ खास बाते यहां जो एक जमाने में हुए करते थे हर लड़की का क्रश।

- 9 फरवरी 1968 को एक्टर राहुल रॉय का जन्म हुआ था। उनकी मां 90 के दशक की एक अच्छी कॉलम राइटर रह चुकी थी। 

- जब राहुल की मां से मिलने महेश भट्ट उनके घर गए थे तो राहुल की दीवार पर लगी तस्वीर को देखकर वो प्रभावित हो गए और उन्हें फिल्मों में ब्रेक दे दियाय़

- ऐसा कहा जाता है कि आशिकी फिल्म में निभाया गया किरदार उनकी रियल लाइफ पर आधारित था।

- उन्होंने दिल्ली से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की और वो मॉडलिंग करने लगे।

- फिल्म आशिकी हिट गई और वो रातों-रात स्टार बन गए लेकिन उन्हें काफी वक्त तक कोई काम नहीं मिल पाया।

- यहीं वजह थी जिसके चलते वो मानसिक तनावका शिकार होने लगे और उन्होंने बिना कुछ सोचे- समझे एक फिल्म को साइन कर लिया। जोकि उनके लिए सही नहीं रही और वो फ्लॉप हो गई। 

- उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म जूनून और गुमराह में काम किया लेकिन वो आशिकी जैसा फेम हासिल नहीं कर पाए।

- जब उन्हें काम नहीं मिला तो वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गए। इशके बाद वो बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए और उन्होंने वो शो जीता।

- इसके बाद अब जाकर वो फिल्म कारगिल में काम करते हुए बड़े पर्दे पर अपनी वापिस करने जा रहे हैं। इसी की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.