नेबोले प्राइज कमेटी के डिप्टी लीडर ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- मैं भी करता हूं उन्हें फॉलो

भारत को शांति की विरासत बताते हुए एस्ले टोजे ने कहाभारत का महाशक्ति बनना तय है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और वे दुनिया में जरूर शांति स्थापित कर सकते हैं।

  • 261
  • 0

भारत ने यूरोप में रूस-यूक्रेन के युद्ध को रुकवाने को लेकर नोबेल कमेटी की तरफसे सराहा गया है। नोबेल कमेटी के डिप्टी लीटर एस्ले टोजे की तरफ से कह गया है कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह रूसी राष्ट्रपति को जिस तरह युद्ध के बारे में समझाया गया वो चीज तारीफ करने लायक हैष उन्होंने बिना कोई धमकी दिए युद्धि के परिणामों के बारे में सख्त संदेश दिए हैं। हमें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के लीडर की ज्यादा जरूरत है।

नोबेल कमेटी के नेता एस्ले टोजे ने तारीफ करते हुए कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के प्रबल दावेदार हो सकते है।" इसके अलावा टोजे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पीएम मोदी बेहद भरोसेमंद नेता हैं, जो शांति स्थापित कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी दुनिया के बड़े राजनेताओं में से एक हैं और शांति के लिए बड़ा योगदान दे रहे हैं। इतना ही नहीं एस्ले टोजे ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यह बताने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की कि यह युद्ध का युग नहीं है।

भारत को बताया शांति की विरासत

भारत को शांति की विरासत बताते हुए एस्ले टोजे ने कहाभारत का महाशक्ति बनना तय है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और वे दुनिया में जरूर शांति स्थापित कर सकते हैं। अपनी बात रखते हुए टोजे ने ये भी कहा, "मुझे खुशी है कि मोदी न केवल भारत को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं बल्कि उन मुद्दों पर भी काम कर रहे हैं जो दुनिया में शांति के लिए महत्वपूर्ण हैं। दुनिया को भारत से सीखने की जरूरत है। यह निश्चित है कि भारत एक महाशक्ति बनेगा।"

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT