Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सलमान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

14 अप्रैल यानी कि आज सलमान खान के घर के बाहर मुंबई स्थित आवास पर गोलियां चलाई गई है। सुबह 5:00 बजे मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 14 April 2024

14 अप्रैल यानी कि आज सलमान खान के घर के बाहर मुंबई स्थित आवास पर गोलियां चलाई गई है। सुबह 5:00 बजे मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की है। इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है कि, आखिर सलमान के घर के बाहर फायरिंग क्यों की गई। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। वहीं, पुलिस का यह भी कहना है कि भले ही लॉरेंस बिश्नोई जेल में है, लेकिन उसकी गैंग अभी भी बाहर है।

मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच और एटीएस

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस का यह मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई है। इस पूरी घटना के बाद से ही अभिनेता के घर की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। बता दें कि, एक्टर के घर के बाहर दो से तीन राउंड फायरिंग की गई है। वही, मुंबई क्राइम ब्रांच और एटीएस की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा को बढ़ाया गया है फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।


घटना को लेकर बोले शिवसेना नेता

यह खबर बहुत पहले सामने आ चुकी है कि, लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। वही इस पूरे मामले में शिवसेना नेता आनंद दुबे का कहना है कि, "चाहे सलमान खान हो या कोई आम आदमी मुंबई और महाराष्ट्र में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आपने देखा होगा कि हाल ही में मुंबई में गोलीबारी हुई थी और डोंबिवली में एक विधायक पर फायरिंग हुई आज सुबह सलमान के घर के बाहर फायरिंग हुई। यह कौन सी कानून व्यवस्था है ? गृह मंत्री, मुख्यमंत्री जी आप कहां हैं ? अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, मंत्री और गृह मंत्री को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए।"

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll