Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Horoscope: आज के दिन इन 8 राशियों के जीवन में रहेगी उथल-पुथल, होंगे बड़े बदलाव

किसी भी राशि का हाल बताते हुए ग्रह नक्षत्र और पंचांग की गणना की जाती है। जिसमें नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों से संबंधित आपका दिन शुभ या अशुभ रहने वाला है। सभी घटनाओं का राशिफल पता चलता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | लाइफ स्टाइल - 11 February 2024

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन थोड़ा मुश्किल सा रहने वाला है। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कारोबार में नुकसान होने की संभावना है। साथ ही परिवार में मतभेद भी बढ़ सकते हैं। जीवन साथी से वाद विवाद भी छिड़ सकता है।

वृष राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपने पहले से जो भी कार्य सोच कर रखा है वह सब पूरे होंगे स्वास्थ्य के मामले में परेशान रहेंगे। आपके परिवार में खुशियों की लहर रहेगी कारोबार की स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार में मतभेद हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज के दिन अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन इन जातकों के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज के दिन बेहद खुश रहेंगे। सारा दिन बहुत अच्छा जाने वाला है आज कोई ऐसा कार्य आ सकता है जिसके लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के विवाद में आपको जीत मिलेगी कारोबार में आय के वृद्धि होगी। परिवार से लेकर समाज में भी मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आप बिना बात के विवाद में फंस सकते हैं। आपके अपने आप पर झूठा आरोप लगाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप कमजोरी महसूस करेंगे साथ ही मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी। कारोबार में बदलाव आएगा। आज का दिन आपके लिए सही नहीं रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी का कारण बन सकता है। सभी संबंधी से विवाद होगा। स्वास्थ्य के प्रति आप कमजोर महसूस करेंगे जीवन साथी के साथ आपका व्यवहार बदल सकता है। कारोबार में पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं साथ ही परिवार के सदस्यों से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज के दिन किसी जरूरी काम से बाहर जाएंगे। आप अपने परिवार के किसी एक सदस्य को हमेशा के लिए खो देंगे। यदि आप वहान चलाते हैं, तो ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं तो दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कारोबार में आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आपके द्वारा सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर यात्रा करने जा सकते हैं  आज के दिन आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा व्यवसाय की बात करें तो आपको लाभ होने की स्थिति बन रही है। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस के कार्यों को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.