Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ऋतिक रोशन इन बीमारियों का हो चुके हैं शिकार, जानिए कैसे कम उम्र में मचाया एक्टिंग में धमाल

आज जन्मदिन के खास मौके पर ऋतिक रोशन ने इस बात की घोषणा की है कि वो दीपिका पादुकोण संग फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 10 January 2021

बॉलीवुड में वैसे तो कई सारे अभिनेता इस वक्त मौजूद हैं जो कि डांस और  एक्टिंग दोनों करने में माहिर हैं, लेकिन एक्टर ऋतिक रोशन की बात ही अलग है। आज एक्टर अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कैसे फिल्मी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है उसके बारे में आइए जानते हैं यहां। साथ ही कैसे उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया है वो सारे किस्से एक-एक करके जानिए यहां।

1 - बॉलीवुड में एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने एक्टिंग की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। छह साल की उम्र में पहली बार वो फिल्म आशा में दिखाई दिए थे।

2 - आप के दीवाने और आस-पास फिल्म में भी बाल कलाकार के तौर पर काम करते हुए दिखाई दिए थे।

3 - अपनी पढ़ाई की वजह से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी। लंबे समय बाद वो फिर से बड़े पर्दे पर लीड़ एक्टर के तौर पर दिखाई दिए।

4 - 2000 में ऋतिक रोशन ने बड़े होकर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था।

5- कहो न प्यार है फिल्म के जरिए वो बड़े पर्दे पर जबरदस्त तरीके से छाए रहे। 

6 - बॉलीवुड 'कोई मिल गया', 'धूम 2', 'जोधा अकबर', 'जिदंगी न मिलेगी दोबारा', 'काबिल' और 'सुपर 30' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्म पर्दे अपनी छाप छोड़ी थी।

7 - अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजों को लेकर वो हमेसा सुर्खियों में बने रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम सुजैन खान है। लेकिन दोनों का 2014 में तलाक हो गया था।

8 - वहीं, कंगना रनौत ने एक्टर पर अफेयर करके धोका देने का आरोप लगाया था। दोनों का ये विवाद आज भी फैंस के बीच चर्चा में है।

9- 21 साल की उम्र में  को स्कोलियोसिस नाम की बीमारी हो गई थी। इस बीमार के अंदर इंसान की रीढ़ की हड्डी S या फिर C शेप में मुड़ने लगती है। इस बीमारी की वजह से वो एक साल तक बेड़ रेस्ट पर थे। 

10- इसके अलावा 2017 में  एक्टर को तनाव और 2012 के दौरान स्लिप डिस्क की परेशानी से गुजरना पड़ा था। साथ ही वो घुटने के दर्द से भी काफी परेशान है।

11- फिल्म वॉर के बाद अब एक्टर फाइटर में नजर आने वाले हैं। इसमें वो दीपिका पादुकोण संग दिखाई देंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.