आईपीएल: एमएस धोनी से ऑटोग्राफ लेने पहुंचे सुनील गावस्कर, वीडियो में देखने को मिला बेस्ट मोमेंट

एमएस धोनी सीएसके के खिलाड़ी फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए मैदान का चक्कर लगाते हैं। धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस एक्साइट हो जाते हैं। यहां तक कि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी ऑटोग्राफर के लिए धोनी के पास दौड़े चले आते हैं।

  • 227
  • 0

आईपीएल मैच के दौरान एमस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। ये मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ था। इस खेल में सीएसके ने कोलकाता को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 9 गंदे बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। इस खेल के आखिर में एक कमाल का नजारा देखने को मिला। 

दरअसल एमएस धोनी सीएसके के खिलाड़ी फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए मैदान का चक्कर लगाते हैं। धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस एक्साइट हो जाते हैं। यहां तक कि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी ऑटोग्राफर के लिए धोनी के पास दौड़े चले आते हैं। पहले तो धोनी उनकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ देते हैं और फिर उनके गले लगते हैं। इस मोमेंट को लोग आईपीएल 2023 का बेस्ट मोमेंट बता रहे हैं। वहीं, धोनी के अलावा सीएसके के कुछ खिलाड़ियों के हाथों में रैकेट भी होती है, जिसकी मदद से वो टेनिस बॉल को फैंस की ओर फेंकते हैं। ये धोनी एंड कंपनी और फैंस दोनों के लिए काफी भावुक देने वाला क्षण है।

इतना ही नहीं कैमरमैन से लेकर ग्राउंडस्टाफ से जुड़े लोग धोनी के साइन के लिए लाइन में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनसे हाथ मिलने के लिए तो पुलिसकर्मी भी काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। वहीं, धोनी भी अपने फैंस का मन रखते हुए उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। आखिर में फैंस को एमसी धोनी शुक्रियादा करते हुए दिखाई दिए हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT