Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में लें मानसून स्नैक्स का मजा, घर पर बनाना है आसान

Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में हर कोई कुछ चटपटा खाने की सोचता है। अगर आप भी मानसून में अपने पूरे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बताते हुए कुछ अच्छा खाएं तो यह पल यादगार बन जाएगा।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | लाइफ स्टाइल - 07 August 2023

Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में हर कोई कुछ चटपटा खाने की सोचता है। अगर आप भी मानसून में अपने पूरे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बताते हुए कुछ अच्छा खाएं तो यह पल यादगार बन जाएगा। अगर आप घर बैठे बैठे बारिश के मौसम का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो घर पर ही स्वादिष्ट पकवान बनाकर खा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको मानसून के स्नैक्स के बारे में बताएंगे जिसे आप घर पर आसानी से बना कर खा सकते हैं। घर वालों को तरह-तरह की चीज खाने का शौक होता है बारिश के मौसम में चटपटा पूरे परिवार का मन मोह लेगा।


मोमो

ऐसा कोई नहीं है जिसे मोमोज खाना पसंद ना हो हर किसी को मोमो खाना बहुत पसंद होता है। जिसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आप चाहे तो बारिश के मौसम में चटपटे तरीके से आप घर पर आटे का इस्तेमाल करके मोमोस बना सकते हैं।


पाव भाजी

पाव भाजी एक ऐसी डिश है जो बारिश के मौसम में खाने के बाद पूरे परिवार का मूड फ्रेश हो जाता है। पावभाजी हर उम्र के लोगों को खाना पसंद है। अगर आप इसे ऑनलाइन आर्डर करके मंगवाते हैं तो यह आपके घर तक आते-आते ठंडे हो जाते हैं। इसलिए आप इसे घर पर ही गरमा गरम बनाकर अपने पूरे परिवार को खिलाएं और बारिश के मौसम का लुफ्त उठाएं।


वड़ा पाव

अगर आप भी बारिश के मौसम में वडापाव बना रही है तो यह खाने में बहुत लजीज लगने वाला है। महाराष्ट्र के कोने कोने में वडापाव फेमस है। उसी तरह आप अपने घर में भी स्वादिष्ट और टेस्टी वडा पाव आसानी से बना सकती हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.