Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जानिए अपने राज्यों में मौसम का हाल

मुंबई में शुरू हुई बारिश, दिल्ली के बाद इन राज्यों में भी भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 12 June 2022

मुंबई में शुरू हुई बारिश, दिल्ली के बाद इन राज्यों में भी भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर मिली है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 43 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. वहीं 16 जून के बाद से दिल्ली में बारिश होने की संभावना है.

भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली

आपको बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. वहीं देश के कई हिस्सों में बारिश का मौसम शुरू हो गया है. विभाग का अलर्ट है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई और महाराष्ट्र की राजधानी के आसपास के अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मॉनसून के चलते महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.

स्काइवेट वेदर की रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल का सामान्य तापमान दो डिग्री से अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं स्काईवेट वेदर की रिपोर्ट से पता चलता है कि दिल्ली, उत्तर पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll