Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, शुभ संयोग में करें पूजा पाठ

हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इंदिरा एकादशी के दिन खास उपाय और पूजा विधि से भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जाता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 25 September 2024

हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इंदिरा एकादशी के दिन खास उपाय और पूजा विधि से भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जाता है। इस पूजा को करने से भगवान बिगड़े हुए कामों को सफल बना देते हैं। इस समय पितृ पक्ष चल रहा है जिसमें इंदिरा एकादशी का व्रत खास हो गया है। भगवान विष्णु के साथ पितरों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। 

इंदिरा एकादशी तिथि और मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, इंदिरा एकादशी की पूजा के लिए अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 27 सितंबर को दोपहर 1:20 से शुरू होगी। अगले दिन यह पूजा 28 सितंबर को दोपहर 2:50 पर समाप्त हो जाएगी। इंदिरा एकादशी का व्रत 28 सितंबर शनिवार के दिन रखा जाएगा। 

इंदिरा एकादशी का शुभ संयोग

इंदिरा एकादशी के दिन इस साल का सबसे बड़ा और शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन स्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ शिव वास जैसे शुभ योग भी बना रहे हैं। इस वजह से यह दिन काफी शुभ हो जाएगा इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 5:30 से दोपहर 2:52 तक रहेगा। इंदिरा एकादशी का पारण अगले दिन 29 सितंबर को सुबह 6:13 से लेकर 8:36 तक रहेगा। 

पूजा विधि

1. भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं।

2. भगवान विष्णु को नए वस्त्र और फूल अर्पित करें।

3. भगवान विष्णु को भोग लगाएं (फल, मिष्ठान्न आदि)।

4. भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं।

5. इंदिरा एकादशी की कथा पढ़ें या सुनें।

6. भगवान विष्णु से प्रार्थना करें और अपने पापों की क्षमा मांगें।

7. पूजा के अंत में आरती करें।

व्रत विधि

  • 1. इंदिरा एकादशी के दिन सुबह से रात तक व्रत रखें।
  • 2. व्रत के दौरान केवल फल और जल ग्रहण करें।
  • 3. रात में भगवान विष्णु के सामने जागरण करें और भजन-कीर्तन करें।
  • 4. अगले दिन पूजा के बाद व्रत तोड़ें।
Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.