कब लगेगा 2024 का पहला सूर्य ग्रहण ? सूतक काल मान्य होगा या नहीं

सोमवार 8 अप्रैल को अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह पहला खग्रास पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

  • 57
  • 0

सोमवार 8 अप्रैल को अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह पहला खग्रास पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। विज्ञान के मुताबिक, यदि देखा जाए तो सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण एक आम खगोलीय घटना होती है। वहीं, अगर ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। साल 2024 का यह सूर्य ग्रहण रेवती नक्षत्र में लगने वाला है। इतना ही नहीं यह ग्रहण तब लग रहा है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है।

कब और कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण ?

8 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का समय रात में 9:12 से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 1:20 पर होगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इस तरह से सूर्य ग्रहण की पूरी अवधि 5 घंटे 10 मिनट तक की होगी।

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण ?

8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है और यह भारत में नहीं दिखेगा। भारत के अलावा यह अन्य देशों जैसे कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मेक्सिको, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच, पोलिनेशिया, आयरलैंड, इंग्लैंड, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक में नजर आएगा।

सूतक काल रहेगा या नही ?

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। इस तरह से दुनिया पर इसका भौतिक प्रभाव, आध्यात्मिक प्रभाव, सूतक का प्रभाव या किसी प्रकार का धार्मिक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। शास्त्रों के अनुसार, जहां ग्रहण लगता है वहीं पर इसका प्रभाव भी पड़ता है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT