Story Content
PM नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी जिसकी कुल लागत 185 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
दिल्ली वालों को स्वस्थ बनाना
PM नरेंद्र मोदी ने कहा, दिल्ली को दुनिया की स्वस्थ्य
और निरोग राजधानी बनाने की अपार संभावनाएं हैं। वह दिन दूंर नही जब Make
in India के साथ
दुनिया Heal in India को
भी अपनाएगा। पीएम ने आगे भी कहा कि विदेशियों को आयुष मंत्रालय की सुविधा देने के
लिए आयुष वीजा शुरु किया है। इससे अनेक विदेशियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने ये भी
बताया कि आयुष सुविधा प्रणाली का विस्तार 100 से अधिक देशों में हुआ है। भारत में Traditional
medicine से संबंधित
प्रथम WHO (विश्व
स्वास्थ्य संगठन) institute भी स्थापित किया जा रहा है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार,यह 100 बेड वाला Research Hospital होगा जो 2.92 एकड़ मे बनेगा। यह Traditional
Medicine सुविधा भी देखने को मिलेगी साथ ही Holistic
Treatment, विशेष
क्लीनिक और कौशल विकास की नई सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह अनुसंधान भारत में
आयुर्वेद को बढ़ावा देगा और स्वास्थय सुविधाएं प्रदान करेंगा।
प्रतापराव जाधव
ने क्या कहा?
इस कार्यक्रम पर आयुष मंत्रालय के
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताराव जाधव ने कहा कि यह नया संस्थान देश में अनुसंधान
और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आयुष मंत्रालय के सचिव
वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि 46 साल बाद रोहिणी में यह संस्थान
स्थापित हो रहा है, जो भविष्य में उच्च गुणवत्ता वाली
सेवाएं प्रदान करेगा और पारंपरिक चिकित्सा के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा




Comments
Add a Comment:
No comments available.