Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अजित पवार के प्लेन हादसे में ‘पायलट सुसाइड बॉम्बर’ था?

क्या सुमित कपूर एक सुसाइड बॉम्बर की तरह आए थे? उनकी पत्नी दावा करती हैं कि सुमित ज़िंदा हैं, तो फिर हादसे में मौत किस पायलट की हुई?

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | राजनीति - 24 February 2026

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में 28 जनवरी को निधन हो गया था।  35 मिनट तक आसमान में उड़ने के बाद लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।  उड़ान भरने के बाद तकरीबन 35 मिनट तक सब कुछ सामान्य था।  रनवे से उठते ही यह बिजनेस जेट अपनी तय ऊंचाई की ओर बढ़ रहा था लेकिन लैंडिंग के वक्त सब कुछ खत्म हो गया।   शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि विमान को लैंडिंग के वक्त दिक्कत आई थी, हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि ठीक-ठीक क्या हुआ था। अब इसी विमान दुर्घटना को लेकर कुछ लोगों ने अपना पक्ष रखा है।  

प्लेन क्रैश के बाद से ही इस घटना पर राजनीतिक बहस शुरू हो गई थी।  इसी बीच  NCP से विधान परिषद सदस्य (MLC) अमोल मिटकरी ने प्लेन क्रैश को लेकर साजिश की आशंका जताई है।  उन्होंने इस दुर्घटना को साजिश से जोड़ते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाया  साथ ही इस क्रैश की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मर्डर से कर दी।  जानकारी के लिए बता दूँ कि इससे पहले भी NCP-SP के विधायक रोहित पवार प्लेन क्रैश के पीछे साजिश की आशंका जता चुके हैं। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़ महाराष्ट्र के अकोला ज़िले में शिवाजी जयंती कार्यक्रम के दौरान अमोल मिटकरी भाषण दे रहे थे। इसी दौरान  उन्होंने आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि—  ‘क्या ये प्लेन क्रैश केवल एक एक्सीडेंट था या इसके पीछे किसी की साजिश है? जिस तरह लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE) ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश रची थी, कहीं अजित पवार का प्लेन क्रैश के पीछे भी वही तो नहीं?”

अमोल मिटकरी ने अपने बयान में विमान उड़ा रहे कैप्टेन सुमित कपूर को लेकर भी सवाल किए उन्होंने आगे कहा— “क्या सुमित कपूर एक सुसाइड बॉम्बर की तरह आए थे? उनकी पत्नी दावा करती हैं कि सुमित ज़िंदा हैं, तो फिर हादसे में मौत किस पायलट की हुई?”

अमोल मिटकरी का मानना है कि क्रैश के पीछे कई रहस्य छिपे हैं, जो सिर्फ टेक्निकल गलतियां पहचानने से सामने नहीं आएंगे। इसके लिए CCTV फुटेज को सार्वजनिक करना होगा, जिससे मामले की ठीक से जांच हो पाए।  उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने रहस्यमयी तथ्यों के बाद भी सरकार चुप कैसे है?

CCTV की मांग करते हुए वे आगे बोले कि पायलट साहिल मदन और पायलट यश की भी डिटेल्स सामने आनी चाहिए।  डिपार्चर से पहले पायलट क्यों बदलना पड़ा? इसकी भी जांच होनी चाहिए। NCP-SP के विधायक रोहित पवार ने भी क्रैश को लेकर कई सवाल उठाए हैं।  उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की थी।  23 फरवरी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि अजित पवार के प्लेन क्रैश की CBI जांच होगी। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.