Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: अखिलेश-राहुल में नहीं बनेगी बात! सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर।
अखिलेश यादव, राहुल गांधी (फाइल फोटो) Source : IANS उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आज मंगलवार (24 नवंबर) को दूसरे दिन बातचीत होनी है. इस बीच सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटें ऑफर की हैं. इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी या दूसरे नंबर पर रही थी. इसके अलावा 20 अन्य सीटें भी कांग्रेस के खाते में प्रस्तावित की गई हैं. हालांकि, कांग्रेस की मांग इससे काफी ज्यादा है।
सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जिन 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, उनमें दो सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी. इनमें रामपुर खास और फरेंदा विधानसभा सीट शामिल हैं. इसके अलावा चार सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी. इनमें मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर विधानसभा सीट शामिल हैं.
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूल की बस में मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत
इन 6 सीटों के अलावा सपा ने कांग्रेस को 20 अन्य विधानसभा सीटें भी प्रस्तावित की हैं. इनमें बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं.
#WATCH | यूपी में कांग्रेस-SP गठबंधन पर फंसा, 100 से कम सीटों पर समझौता नहीं- सूत्र देखिए 'आगे का एजेंडा' @romanaisarkhan के साथ' https://t.co/SMm0dUypVm | @vivekraijourno @mohitrajdubey #Congress #SamajwadiParty #SeatSharing #UPPolitics #CongressSPAlliance #ABPNews https://t.co/KUx4ZPJo5u
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर सपा को 130 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी थी. इनमें से 26 सीटों का प्रस्ताव देने के बाद सपा ने बाकी सीटों पर कांग्रेस से जीत का समीकरण और संभावित प्रत्याशियों की जानकारी मांगी है.
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से यह भी पूछा है कि जिन सीटों की मांग की जा रही है, वहां पार्टी की जीत की कितनी संभावना है और कौन से उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं. यानी अब कांग्रेस को अपनी मांगी गई बाकी सीटों पर मजबूत दावेदारी के लिए जीत का आधार बताना होगा. दोनों दलों की ओर से सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस भी अपनी मांग पर अड़ी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में लगातार मेहनत की है. पार्टी ने कई प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है, जिसका असर लोकसभा चुनाव में भी दिखाई दिया और कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी हुई.
कांग्रेस इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. पार्टी का कहना है कि तीन डिजिट से कम सीटों पर बात नहीं बन सकती. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आज होने वाली बैठक में भी 100 से कम सीटों पर सहमत नहीं होगी.
यूपी में वकीलों के आपराधिक रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त, कब्जे के भी आरोप
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 145 सीटों की मांग को लेकर भी कुछ लचीलापन दिखाने को तैयार है. पार्टी का कहना है कि वह 145 सीटों से बातचीत शुरू करना चाहती है, लेकिन सीटों की संख्या में ऊपर-नीचे होने की गुंजाइश है. हालांकि, कांग्रेस सम्मानजनक सीट बंटवारे पर जोर दे रही है.
पार्टी का मानना है कि उसे 50 से कम सीटें मिलने पर गठबंधन में बात बनना मुश्किल होगा. ऐसे में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर होने वाली बातचीत काफी अहम मानी जा रही है.
साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.