Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश को किया रद्द

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश को किया रद्द। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Source : ANI सुप्रीम कोर्ट ने…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | राजनीति - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश को किया रद्द।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Source : ANI सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI और ED जांच का आदेश रद्द कर दिया है. चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह मामले पर नए सिरे से विचार करे. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी को मामले में पक्षकार बनाया जाए, ताकि उनका पक्ष भी सुना जा सके.

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका पर राहुल गांधी के खिलाफ लगे आरोपों की CBI और ED से जांच कराने का आदेश दिया था. याचिका में दावा किया गया था कि राहुल गांधी अपनी विदेश यात्राओं पर अब तक करीब 60 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं. यह रकम उनकी घोषित आमदनी से कहीं ज्यादा है.

हाई कोर्ट के आदेश को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. 17 अगस्त को सुनवाई के दौरान उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि हाई कोर्ट ने एकतरफा तरीके से आदेश दिया. शिकायतकर्ता का मामले से सीधा संबंध नहीं है, फिर भी उसकी याचिका पर बंद चैंबर में सुनवाई हुई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीलबंद लिफाफे में दी गई जानकारियां मीडिया में लीक हो रही हैं. सिब्बल ने इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया था.

वहीं, शिकायतकर्ता विग्नेश शिशिर ने राहुल की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि शुरुआती जांच के दौरान प्रस्तावित आरोपी को सुनने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. CBI की तरफ से पेश ASG एस वी राजू ने भी कहा था कि एजेंसी अभी सिर्फ प्रारंभिक जांच कर रही है और FIR दर्ज करने का फैसला जांच के बाद लिया जाएगा. इस पर जस्टिस जोयमाल्या बागची ने सवाल उठाया था कि आरोप इतने गंभीर थे तो CBI ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की. सुप्रीम कोर्ट ने अब हाई कोर्ट को सभी पक्षों को सुनकर नए सिरे से फैसला करने को कहा है.

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement