Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: इन पांच वजहों से सपा और कांग्रेस के बीच यूपी में नहीं बन रही है बात।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर क्यों नहीं बन रही सहमति, ये हैं पांच वजहें इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है.
सीटों की संख्या, मजबूत सीटों की मांग, दोनों दलों के संगठन की स्थिति, पिछले चुनावों का प्रदर्शन और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर दोनों के बीच मतभेद गहरे हैं.
दोनों पार्टियों के बीच सीटों के फ़ॉर्मूले पर सोमवार को शुरुआती चर्चा में कांग्रेस को 26 सीटें देने की बात कही जा रही है. अखिलेश यादव ने भी इसका ज़िक्र किया है.
इस बीच समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं , इनमें सहारनपुर से दो, शामली से एक, अमरोहा से एक और ललितपुर से एक सीट शामिल है.
मंगलवार की देर शाम समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा , "जीतने वाली पहली '26 सीटों' से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात."
इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर उठ रहे सवालों पर एक लंबा पोस्ट किया जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव को ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि 'बात सीट की नहीं, जीत की है.'
सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं की दो बैठकें हुईं जबकि एक बैठक बुधवार, 25 नवंबर को होनी है.
कांग्रेस की ओर से अधिक सीटें मांगी जा रही हैं. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया है कि कांग्रेस ने पहली बैठक में 'ए' कैटेगरी की 55 सीटों की सूची सौंपी है.
मंगलवार को 'बी' कैटेगरी की सीटों पर चर्चा हुई. जबकि बुधवार को 'सी' कैटेगरी की सीटों पर चर्चा होगी. तीसरे दिन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी.
कांग्रेस का कहना है कि सीटों का बंटवारा सिर्फ़ सीटों की संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि वहां के चुनावी समीकरण और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखकर होना चाहिए.
सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जो मतभेद हैं, उनके पीछे पांच बड़ी वजहें हैं.
कांग्रेस ने शुरुआत में करीब 181 सीटों की मांग की थी. यह उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों का लगभग 45 फ़ीसदी है. बाद में कांग्रेस ने अपनी मांग घटाकर करीब 100 से 130 सीटें कर दीं.
कांग्रेस का तर्क है कि संगठन को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए उसे ज़्यादातर ज़िलों में कम से कम एक सीट मिलनी चाहिए. हालांकि, उसने इटावा और मैनपुरी जैसे सपा के मजबूत इलाकों को अपनी मांग से बाहर रखा है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Kartik chauhandehra, Wikimedia Commons, CC0

Comments
Add a Comment:
No comments available.