Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिहार चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, RJD को झटका देते हुए इस दिग्गज नेता की बहु हुई BJP में शामिल

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर इस वक्त सामने आई है। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पीताम्बार पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

Advertisement
Image Credit: प्रीति राज
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | राजनीति - 18 April 2025

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर इस वक्त सामने आई है। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पीताम्बार पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर प्रीति राज का पार्टी में स्वागत किया। दरअसल भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर डाॅ जायसवाल ने कहा कि हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा परिवार में लोगो की आस्था दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

इतना ही नहीं जायसवाल ने प्रीति राज ने अपनी बात में कहा कि पार्टी से जुड़कर वे राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें। इसके अलावा गुरुवार के दिन मंगल तालाब स्थित घसीटा कहार ऑडिटोरियम में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष मंत्री हरि साहनी और महापौर सीता साहू हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए थे। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाजपा एक राजनीतिक संगठन के साथ-साथ सामाजिक संगठन है। समाज कल्याण, संस्कृति उत्थान, राष्ट्रीय आपदा में कार्य करते हुए एक सशक्त राष्ट्र निर्माण कार्य में कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करते है की बात कही।

संगठन को मजबूत बनाए रखने पर दिया जोर

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि बीजेपी से जुड़े कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने किया। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा नेता मृत्युंजय झा, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, पूर्व उपमहापौर रूप नारायण मेहता, बलराम मंडल, किरण शंकर ने भी राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.