Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: BJP-SAD के गठबंधन पर आया PM मोदी का बयान, अटल-आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल को किया याद; जानें क्या बोले।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के एनडीए में वापसी पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना! मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की NDA परिवार में वापसी हो रही है, और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर। हमारा गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जन-हितैषी शासन मिले, जो राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाए। अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा सींचा गया अकाली दल-BJP गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।"
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मौजूद रहे। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का पद शिरोमणि अकाली दल के पास रहेगा , क्योंकि गठबंधन में वही 'बड़े भाई' की भूमिका में होंगे। अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन की घोषणा करते हुए BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब को एक विकसित राज्य बनाने के लिए काम करेंगी। वहीं सुखबीर सिंह बादल ने इस गठबंधन को 'भावनात्मक गठबंधन' बताते हुए कहा, "BJP-SAD पंजाब के सभी मुद्दों को सुलझाएंगे, जिसमें नशीले पदार्थों की समस्या भी शामिल है।"
AIMIM के पूर्वांचल अध्यक्ष का पलटवार, कहा- "मुजफ्फरनगर जल रहा था लेकिन आजम खान सैफई में लड़कियों का डांस देख रहे थे"
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Prime Minister's Office, Government of India, Wikimedia Commons, GODL-India

Comments
Add a Comment:
No comments available.