Story Content
पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ का स्टेटमेंट आया है। नेशनल असेंबली में उन्होंने ये स्टेटमेंट दिया है जो कि बहुत चौंकाने वाला स्टेटमेंट है। क्या हुआ है कि अभी
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने 51 लोकेशन पर पाकिस्तान में अटैक कर दिया है और पिछले लगभग एक डेढ़ हफ्ते तक ये अटैक चल ही रहा है तो जाहिर सी बात है इसको लेकर के नेशनल असेंबली में खूब सवाल उठे जिसके ज़वाब में ख्वाजा आसिफ ने सीधे तौर पर कहा कि –”BLA के पास जितने भी हथियार हैं सारे यू.एस मेड वेपन्स हैं इसीलिए हम इनका कुछ नहीं कर पा रहे हैं।”
मतलब यह है कि पाकिस्तानी आर्मी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के सामने बिल्कुल नतमस्तक हो चूका है। इसके बाद बलोच रिबल्स से रिलेटेड सवाल पूछे गए। उस सवाल का जवाब देते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि— “उसके पास जितने हथियार हैं– वो बहुत ही एडवांस हथियार हैं, बहुत ही एडवांस अमेरिकन वेपन्स हैं। पूरी प्रिपरेशन के साथ बिल्कुल एकदम एग्जैक्ट लोकेशन पर BLA ने अटैक किया।”
BLA के इस हमले में पाकिस्तानी आर्मी की बहुत बेइज्जती हो गई, क्योंकि एक बलोच फाइटर का वीडियो बाहर आता है जिसमें पाकिस्तान की आर्मी के ऊपर गोली चला रही है और पाकिस्तान की आर्मी का जो वीडियो आया वो भागते हुए नजर आ रहे है| पाकिस्तान की पुलिस भाग रही है आर्मी भाग रही है जिससे पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जती हो गई| उसके ऊपर कमेंट देते हुए नेशनल असेंबली में कहा कि— “BLA के पास जितने वेपन्स हैं वो बहुत ही एडवांस वेपंस हैं। अमेरिकन वेपंस का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके पास नाइट विज़न डिवाइसेस हैं। उनके पास जो राइफल्स हैं वो भी अमेरिकन राइफल्स है और कहा कि पाकिस्तान आर्मी के पास इतने एडवांस वेपंस नहीं है। इसलिए वहां पर पाकिस्तान आर्मी रिट्रीट करती हुई आपको दिख रही है। भागती हुई दिख रही है। ये जो पूरी इंसर्जेंसी है इसको अफगानिस्तान सपोर्ट कर रहा है।” ख्वाजा आसिफ ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जब यू.एस अफगानिस्तान को खाली कर देता है। आनन-फानन में यू.एस वहां से बाहर चला जाता है, इतनी जल्दी में ये सब कुछ हुआ कि यूएस अपने वेपन्स को वहीं अफगानिस्तान में छोड़ देता है जो तालीबानियों के हाथ लग गए| नाइट विज़न गगल्स तमाम गियर जो अमेरिकन गियर थे वो तालबानियों के हाथ लग गए।
ख्वाजा आसिफ का कहना है कि— “तालिबानियों ने ही बलोच रिबल्स को यह दिया है।”
नेशनल असेंबली में उसने कहा कि — “ये इतना पैसा इनके पास कहां से आ रहा है? इतना इनको सपोर्ट कहां से मिल रहा है कि यह इतना बड़ा अटैक कर रहे हैं। इन्होंने पिछली बार जफर एक्सप्रेस के ऊपर कब्जा कर लिया था। अभी 51 लोकेशनेशंस के ऊपर इन्होंने अटैक कर दिया। तो ये सारा पैसा अफगानिस्तान से आ रहा है। अफगानिस्तान इसको फंड कर रहा है और सारा गियर भी दे रहा है। जो ये पूरी राइफल थी इसकी अकेली की कॉस्ट 20 लाख रुपया है। उसके अलावा जो ये नाइट विजन गगल्स इस्तेमाल कर रहे हैं वो चार 4 से 5 हजार डॉलर का है। इसके अलावा अगर आप पूरे उनके गियर का खर्चा निकालो तो 20 हजार डॉलर के करीब पड़ जाता है। मतलब पाकिस्तान के जनरल जो पूरी गियर अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। ये इनके पास कहां से आ जाता है? इनको ये फंडिंग कौन दे रहा है? इनको सपोर्ट कौन कर रहा है?”
देखिए अब इसमें कोई बहुत शॉकिंग बात नहीं है कि अफगानिस्तान BLA को सपोर्ट कर रहा है या पूरा फंड तालिबान से मिल रहा है। यह तो नहीं माना जा सकता है कि तालिबान फंडिंग कर रहा है। हाँ! लेकिन, ये गियर जो है वो तालिबान से आए होंगे । इसलिए अमेरिकन वेपंस का इस्तेमाल करके उन्होंने पाकिस्तान को एकदम नतमस्तक कर दिया है।
आसिफ ने आगे कहा— “ इनका जो पूरा लीडरशिप बैठा हुआ है चाहे बलोच लिबरेशन आर्मी का जो लीडर हो चाहे इस पूरे रिबेलियन का जो लीडर है वो अफगानिस्तान से चलाई जा रही है। ये पूरा रिबेल जो है वो अफगानिस्तान से ही ड्रिवन है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने मेनली पाकिस्तानी पंजाबीज़ को टारगेट किया। क्योंकि इनको ये बलूच नहीं मानते है ।”
हालांकि BLA ने कहा कि हमने सिर्फ गवर्नमेंट स्ट्रक्चर्स को टारगेट किया| हमने किसी सिविलियन को टारगेट नहीं किया है।
अब इसमें जो आधिकारिक आंकड़े हैं, वो 200 सेपरेटिस इंसर्जन्स के मारे जाने के है| पाकिस्तान की सिक्योरिटी फोर्सेस का कहना है कि 200 सेपरेटिस को हमने मार दिया| लेकिन अगर बहुत सारे न्यूज़पेपर्स की मानें तो लगभग दोनों तरफ से 250 लोग से ज्यादा मारे जा चुके है | सिविलियंस को मिलाकर के 250 से ज्यादा कैजुअल्टीज अभी तक हो चुकी हैं। मतलब गवर्नमेंट फोर्सेस के भी कम से कम 80 से 100 जवान इसमें मारे गए हैं। ऐसा कहना है। BLA ने पूरी तरीके से पूरे कोऑर्डिनेटर अटैक से 51 लोकेशनेशंस पर अटैक किया था।
बैंक्स में पहुंच गए। यह बैंक्स के ऊपर कब्जा ले लिया, पुलिस स्टेशंस के ऊपर, जेल्स के ऊपर, मिलिट्री इंस्टॉलेशन के ऊपर सबके ऊपर इन्होंने कब्जा ले लिया। और बीच में तो यह भी खबर आई थी कि यह सीपैक को बहुत नुकसान पहुंचाएंगे। सीपैक कॉरिडोर में जगह-जगह पर काफी डिस्ट्रॉय करने की सोच रहे है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि —“अभी तो इसका सेकंड फेज हम लॉन्च करेंगे और पूरी तरीके से पाकिस्तान की सरकार जब तक घुटने पर नहीं आ जाती तब तक हम यह अटैक करते रहेंगे।”
इस रिबेल में जो भी हथियार इस्तेमाल हुआ है वो कहीं न कहीं अमेरिका के द्वारा छोड़ा गए था, जिसकी मदद से BLA ने अमेरिका के ही ‘पपेट’ को ही तबाह कर दिया| इस विद्रोह से बलोच विद्रोहियों ने यह संकेत दे दिया है कि अब पाकिस्तान ज्यादा समय तक बलोच को सेना के दम पर दबा के नहीं रख सकते है| बलोचों की बढ़ती ताकत यह संकेत है कि जल्द ही वो अपना नया देश ‘बलूचिस्तान’ बना लेंगे| अभी के लिए इतना ही बाकी खबर जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ| और हाँ! अपनी राय देना न भूलें|




Comments
Add a Comment:
No comments available.