Story Content
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम किया है। पहलगाम हमले को लेकर चरणजीत सिंह ने ये बयान दिया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दावे किए थे। उसके सबूत कहां है? मैं तो पहले भी कहता आ रहा हूं और अभी भी कह रहा हूं कि सुबूत कहां है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने से उन्हें क्या मिला? अटारी सीमा पहले से ही सील है। सिंधु जल संधि को रोकना संभव नहीं है तो हमारे घाव कैसे भरेंगे?
इतने पर भी कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह नहीं रूके उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में CWC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इससे पहले हुई CWC की बैठक के बाद सरकार को ये आश्वासन दिया गया था कि सरकार आतंक के खिलाफ-देश की एकता और अखंडता के लिए जो भी निर्णय लेगी, कांग्रेस उनके साथ है। ये बहुत बड़ा संकट है, जिसमें हुई सुरक्षा की चूक को देखने की जरूरत है। पहलगाम हमले में जिनकी जान गई है, सरकार उनके परिवारों को उचित मुआवजा दे। उनके री-रिहैबिलिटेशन की बात करे, उनके परिवार के लिए सरकार आगे आए।
सरकार पर खड़े किए जा रहे हैं सवाल
इसके अलावा चरणजीत सिंह ने कहा कि आज देश को सुरक्षा प्रदान करने में सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पूरा देश इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान जैसे देश, जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार आखिर उनके ऊपर कब कार्रवाई करेगी?




Comments
Add a Comment:
No comments available.