Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली को आज मिल गई नई मुख्यमंत्री, आतिशी होंगी राजधानी की सीएम

राष्ट्रपति मुर्मू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कालकाजी से विधायक आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।

Advertisement
Image Credit: आतिशी
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | राजनीति - 21 September 2024

राष्ट्रपति मुर्मू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कालकाजी से विधायक आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इतना ही नहीं, पांच अन्य मुख्यमंत्री की नियुक्ति भी हुई है। आतिशी आज दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुकी हैं। शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आतिशी बैठेंगी।

इस पद तक पहुंची आतिशी

आम आदमी पार्टी की आतिशी ने पहली बार मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद मंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, अब वह मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कालकाजी से विधायक का चुनाव लड़ा था जिसमें जीत हासिल हुई थी। आतिशी ने अपनी सूझबूझ और वफादारी से कई नेताओं को पीछे छोड़ दिया और इस पद तक पहुंच गईं।

भागों का हुआ बंटवारा 

दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बीच में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। आतिशी के पास 13 विभाग रखे गए हैं, जबकि सौरभ भारद्वाज को आठ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गोपाल राय को तीन और कैलाश गहलोत को पांच विभाग दिए गए हैं। बता दें कि, आतिशी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.