अखियों से गोली मारने वाले गोविंद राजनीति में रखेंगे कदम, इस बड़े नेता से करेंगे मुलाकात

चुनावी मैदान में केवल नामी और पुराने चेहरे ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड कलाकारों का नाम भी सामने आने लगा है, जिसमें से एक गोविंद है।

गोविंद
  • 94
  • 0

चुनावी मैदान में केवल नामी और पुराने चेहरे ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड कलाकारों का नाम भी सामने आने लगा है, जिसमें से एक गोविंद है। गोविंदा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी है इसके बाद वह अब राजनीति में एंट्री ले रहे हैं। बता दें कि, एक्टर बीती रात कृष्णा हेगड़े से मुलाकात कर चुके हैं, इसके अलावा चर्चा यह भी है कि गोविंद शिवसेना से चुनाव लड़ सकते हैं। हेगड़े ने फोन पर यह कहा है कि, "गोविंद राष्ट्रीय स्तर पर काम करना चाहते हैं, बाकी सीट या चुनाव लड़ने पर टिप्पणी नहीं करूंगा।" सूत्रों के मुताबिक, अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि लोकसभा चुनाव 2024 में गोविंदा राजनीति में आने वाले हैं।

कांग्रेस के साथ बनाया राजनीतिक करियर

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले गोविंदा औरअपने कॉमिक रोल से सभी को हंसाने वाले एक्टर राजनीति में एंट्री ले रहे हैं। एक्टर ने 2004 के लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। हालांकि, बाद में किसी कारणवश उन्होंने स्वेच्छा से राजनीति से इस्तीफा दे दिया था।

एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात

गोविंद एक बार फिर से राजनीतिक क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रहे हैं और इस बार वह शिवसेना पार्टी के साथ मिलकर राजनीति में वापसी कर रहे हैं। यह चर्चा तब शुरू हुई, जब गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे ने गोविंद को मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की पेशकश की है। बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 48 निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT