Story Content
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को इंडिया गठबंधन के सांसदों का संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च रखने की बात है। मुद्दा SIR और चुनाव आयोग है। विपक्ष ने कहा है कि इसमें 140 से ज्यादा सांसद शामिल हो सकते हैं। मार्च सुबह 11 बजे से बताया गया है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। आम आदमी पार्टी और डीएमके इसमें नहीं हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी यह मुद्दा अपने तरीके से उठा रही है, इसलिए गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी।
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए हैं। आरएएफ भी मौके पर है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, अशोक रोड और जंतर-मंतर के आसपास ट्रैफिक मोड़ा जा सकता है।
ऊपर लगी तस्वीर आज के मार्च की नहीं है। यह नए संसद भवन की फाइल फोटो है। फोटो क्रेडिट: Wikimedia Commons, GODL-India, संसदीय कार्य मंत्रालय।




Comments
Add a Comment:
No comments available.