Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इंस्टाग्राम पर नेताओं की पहुंच घटी, दलों के फॉलोअर बढ़े: पॉलिटिकल लाइक, कमेंट, शेयर में भी आया बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, November 24, 2026: इंस्टाग्राम पर नेताओं की पहुंच घटी, दलों के फॉलोअर बढ़े: पॉलिटिकल लाइक, कमेंट, शेयर में भी आया बड़ा बदलाव। Tue, Nov 24, 2026 Updated 12:02 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | राजनीति - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: इंस्टाग्राम पर नेताओं की पहुंच घटी, दलों के फॉलोअर बढ़े: पॉलिटिकल लाइक, कमेंट, शेयर में भी आया बड़ा बदलाव।

Tue, Nov 24, 2026 Updated 12:02 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News National Instagram Politics India | Political Reach Declines & Party Followers Rise इंस्टाग्राम पर नेताओं की पहुंच घटी, दलों के फॉलोअर बढ़े: पॉलिटिकल लाइक, कमेंट, शेयर में भी आया बड़ा बदलाव नई दिल्ली 9 घंटे पहले लेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक भारत में इंस्टाग्राम पर राजनीतिक पोस्ट की पहुंच और उन पर लोगों की प्रतिक्रिया (लाइक, कमेंट, शेयर) में बड़ा बदलाव आया है। इसके चलते प्रधानमंत्री से लेकर बड़े केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं के खातों पर लोगों की सक्रियता कम हो गई है।

हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा, दोनों के ही आधिकारिक खातों से जुड़ने वालो की संख्या बढ़ी है।

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब इंस्टाग्राम की मूल कंपनी ‘मेटा’ ने भारत के लिए अपने ‘सुझाव देने वाले तंत्र’ में बदलाव किया है। कंपनी का कहना है कि अब वह एआई की मदद से अश्लील और हिंसक सामग्री की पहचान कर रही है। ऐसी सामग्री को लोगों को सुझाना सीमित किया जा रहा है।

कंपनी का दावा है कि इस बदलाव के बाद भारतीय उपयोगकर्ताओं की शिकायतें पिछले साल की तुलना में लगभग आधी रह गई हैं।

हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि पार्टियों के प्रशंसक कितने बढ़े हैं, कितनी पोस्ट की पहुंच रोकी गई और कितने खातों पर इसका असर पड़ा है। राजनीतिक और समाचार से जुड़ी सामग्री की दृश्यता में क्या बदलाव आया, इस पर भी कंपनी चुप है।

नेताओं की एंगेजमेंट क्यों गिरी और पार्टियों की अचानक क्यों बढ़ी?

जब किसी नेता की पोस्ट केवल उनके मौजूदा फॉलोअर्स तक सीमित रह जाती है और वायरल (रिकमेंड) नहीं होती, पर उस पर आने वाले लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज (एंगेजमेंट) गिर जाते हैं।

जब एल्गोरिद्म खुद से राजनीतिक कंटेंट दिखाना कम कर देता है, तो यूजर्स को ताजा अपडेट्स के लिए पार्टियों के आधिकारिक अकाउंट्स को फॉलो करना पड़ता है।

जवाब: इसे आसान शब्दों में ऐसे समझें कि इंस्टाग्राम पर अब एआई पहले से ज्यादा सख्ती से काम करेगा। यह अश्लील और हिंसक पोस्ट की पहचान कर उन्हें नए लोगों को दिखाने से रोकेगा। यानी ऐसी पोस्ट प्लेटफॉर्म तो पर रहेंगी, लेकिन वायरल नहीं होंगी।

जवाब: सीधा असर इंस्टाग्राम ‘रील्स’, ‘एक्सप्लोर’ और ‘सजेस्टेड पोस्ट’ पर दिखेगा। अब आपको उन अनजान अकाउंट्स की आपत्तिजनक या भड़काऊ, सियासी पोस्ट कम दिखाई देंगी, जिन्हें आप फॉलो नहीं करते हैं।

जवाब: भारत सरकार ने 10 अक्टूबर को मेटा से अपने सुझाव देने वाले सिस्टम की समीक्षा करने को कहा था। इसके 5 हफ्ते बाद मेटा ने यह बदलाव किया। कंपनी का दावा है कि वह एक साल से इस पर काम कर रही थी।

सवाल: क्या इस कदम से अब राजनीतिक खबरों और नेताओं की पोस्ट पर रोक लगेगी?

जवाब: मेटा ने राजनीतिक पोस्ट पर सीधे किसी प्रतिबंध की बात नहीं कही है। लेकिन, जब एल्गोरिदम सख्त होता है, तो कई बार एआई गलती से गंभीर खबरों या राजनीतिक बहसों को भी संवेदनशील मानकर उनकी पहुंच कम कर देता है।

जवाब: अक्टूबर में 174 पोस्ट और 59 अकाउंट्स पर कार्रवाई हुई, जिनमें पत्रकार भी थे। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई की गलती से वैध खबरें दब सकती हैं, इसलिए गलत फैसलों को सुधारने का सिस्टम हो।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Biswarup Ganguly, Wikimedia Commons, CC BY 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.