Story Content
हाल में ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर लगे 50 % टैरिफ को काम करके 18 % कर दिया था| जिसके बाद आज उसका फ्रेमवर्क जारी किया गया| फ्रेमवर्क यानी यह जो डील हुआ है उसमें क्या-क्या शामिल है?, भविष्य में दोनों देशों के बीच व्यापार कैसे होगा? जिसके लिए आज अमेरिका की USTR ने एक ऑफिशियल कम्युनिकेशन मटेरियल जारी किया जिसमें मैप का प्रयोग किया है| इस मैप में इंडिया के PoK वाले हिस्से यानी पाक अधिकृत कश्मीर, लद्दाख और चीन के कब्जे वाला अक्साई चीन भी शामिल है|
यह मैप जिओपोलिटिक्स में भारत के लिए बहुत बड़ा रोल अदा कर सकता है, क्योंकि अमेरिका ने जो मैप जारी किया है उसमें भारत के उन हिस्सों को भी शामिल किया गया है, जिसे पाकिस्तान और चीन अपना हिस्सा बताते है| अमेरिका के द्वारा जारी इस मैप से भारत अंतर्राष्ट्रय मंच पर यह कह सकता है कि PoK, लद्दाख और अक्साई चीन भारत का इंटीग्रल पार्ट है| IND-USA Deal के तहत अमेरिका ने एक तरह से विवादित हिस्सों को officially जारी करके इंडिया का इंटीग्रल पार्ट मान लिया है|
अमेरिका के एक मूव से पाकिस्तान की डिप्लोमेसी चरों खाने चित हो गई है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहबाज़ शरीफ और और पाकिस्तान के जनरल आसिफ मुनीर डोनाल्ड ट्रम्प के पीछे दुम हिलाते नजर आ रहे थे| पाकिस्तान अमेरिका को अपने तरफ रखना चाहता था इसलिए सहबाज़ शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए नोबल पीस प्राइज की वकालत कर रहा था| इंडिया और युरोपिन यूनियन के बीच हुए ट्रेड डील के बाद अमेरिका इंडिया के साथ अपना रिलेशन ठीक करना चाहता था जिसके लिए उसने टैरिफ कम करके फिर से भारत के साथ व्यापार करने की इच्छा जाहिर की थी|




Comments
Add a Comment:
No comments available.