Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

BJP के लिए नीतीश कुमार हुए जरूरी, बनेगी राजनीति की नई रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के साथ ही राजनीति के पूरी तरह से बदल गई है। इस दौरान भाजपा को निराशा हाथ लगी है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार का आत्मविश्वास बढ़ता नजर आ रहा है।

Advertisement
Image Credit: नीतीश कुमार
Instafeed.org

By Instafeed | राजनीति - 06 June 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के साथ ही राजनीति के पूरी तरह से बदल गई है। इस दौरान भाजपा को निराशा हाथ लगी है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार का आत्मविश्वास बढ़ता नजर आ रहा है। बता दें कि, बिहार में उन्हें 12 सीटें मिली है और वह किंग मेकर की भूमिका निभा रहे हैं। राजनीति में नीतीश कुमार की क्षमता पर कई बार सवाल खड़े हुए हैं। राजद के साथ गठबंधन के समय नीतीश कुमार ने कहा था कि, अगला विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

नीतीश ने तेजस्वी की तरफ किया इशारा

13 दिसंबर साल 2022 में विधानसभा सत्र की महागठबंधन की बैठक चल रही थी। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, अगले विधानसभा चुनाव में इन्हीं को आगे बढ़ाना है। बिहार की बात करें, तो यहां पर भाजपा के नेता सक्रिय थे खूब सभा भी हुई उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट भी दिया।

भाजपा को नीतीश की जरूरत

लोकसभा चुनाव में कई सारी सीटों पर महागठबंधन की तरफ से अगला पिछला कार्ड भी खेला गया है। इस तरह से अब विधानसभा चुनाव में यह प्रभावी होते नजर आएंगे। इतना ही नहीं एनडीए में नीतीश का महत्व बनाए रखना भाजपा के लिए जरूरी हो गया है। जैसे ही लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। सियासी समीकरण नए सिरे से बनने की तैयारी चल रही है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि, साल 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.