Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: "पहले लखनऊ पर करेंगे कब्जा फिर दिल्ली के लाल किले पर फहराएंगे हरा झंडा", ओवैसी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक।
शादाब चौहान के उस बयान पर एसपी नेता एसटी हसन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। एसटी हसन ने शादाब चौहान को नसीहत देते हुए कहा है कि भारत अनेकताओं में एकता का देश है। यहां भगवा, हरा और सफेद रंग हमारी तहजीब और संस्कारों का प्रतीक हैं। एसटी हसन ने याद दिलाया कि लाल किले पर पहले भी झंडे फहराए गए हैं, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला है।
इससे पहले शादाब ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा था कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद यह सभी राजनीतिक दल बौखला गए हैं, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा उत्तर प्रदेश में भी न्यायवादी सरकार बनाएगा और दिल्ली में भी ऐसी सरकार के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा जो संविधान की रक्षा, नागरिकों का सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हो। ऐसी सरकार का निर्माण का लक्ष्य की जहां शान से तिरंगा भी लहराए और किसी भी भारतीय नागरिक को धर्म, जाति व संप्रदाय के नाम पर भेदभाव ना हो।
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने आजम खान द्वारा दाढ़ी को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि आजम खान की अच्छी सेहत की दुआ करते हैं लेकिन दाढ़ी पर दिया गया उनका बयान आपत्तिजनक है, सिर्फ मौलाना ही दाढ़ी नहीं रखते मुसलमान दाढ़ी रखते हैं। बिरयानी को लेकर भी शादाब चौहान ने बयान दिया था और कहा था कि अखिलेश यादव को बिरयानी नहीं, गुजराती ढोकला पसंद है।
इससे पहले शादाब चौहान ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर के राम मंदिर दौरे के संबंध में कहा था, "पहुंची वहीं पर खाक जहां का खमीर था" अखिलेश यादव का वहां जाना यह प्रमाणित करता है कि वह भाजपा और विहिप के उस मूमेंट को जस्टिफाई करने के लिए जा रहे हैं। क्या उन्होंने अपनी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव आजम खान से इजाजत ली जिन्होंने लम्बे समय तक बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के तहत बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी? सपा मुस्लिम नेताओं को बताना चाहिए कि कौन सा मुंह लेकर आप मुसलमानों के बीच में जाओगे?"
इससे पहले AIMIM के वारिस पठान का बयान सामने आया था और उन्होंने कहा था कि अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा।
AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के बिगड़े बोल, दुल्हन की तुलना तवायफ से की; रस्मों पर उठाए सवाल
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: PerSona77, Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.