Story Content
नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: परिसीमन बिल पर DMK ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- 'अगर यह हमारे अनुकूल है, तो हम इसे स्वीकार कर लेंगे'।
डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने भी शुक्रवार को एक ट्वीट किया और परिसीमन बिल के लिए अपनी दो शर्तें बताईं -:
ANI के मुताबिक, पत्रकारों से बात करते हुए DMK नेता टी.के.एस इलांगोवन ने कहा कि पार्टी ने परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) के पिछले मसौदे का विरोध किया था, क्योंकि उन्हें चिंता थी कि इसका राज्यों और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर क्या असर पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब संशोधित विधेयक औपचारिक रूप से पेश किया जाएगा, तो DMK उस पर विचार करने के लिए तैयार है। इलांगोवन ने कहा, "देखते हैं कि नया परिसीमन विधेयक किस रूप में आता है। इसे पढ़ने के बाद ही हम इस पर कोई टिप्पणी कर सकते हैं। अगर यह हमारे अनुकूल है या इसमें हमारे विचारों को भी शामिल किया गया है, तो हमें इसे स्वीकार करना होगा। लेकिन अभी इंतजार करते हैं; पहले विधेयक को आने दीजिए।" आपको बता दें कि इससे पहले जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP ने भी परिसीमन बिल का समर्थन करने की बात कही है।
लोकसभा में इस वक्त टोटल 540 सांसद हैं। तीन सीट रिक्त है। मतलब दो तिहाई बहुमत के लिए 360 सांसद चाहिए। पिछली बार यानी 17 अप्रैल को बिल के समर्थन में सरकार के पास 298 सांसद थे। वहीं विरोध में 230 वोट पड़े थे। यानी बिल पास कराने के दो तिहाई बहुमत से 54 वोट कम थे। वहीं, अब NDA के पास 320 सांसद है यानी 360 से 40 सांसद कम। ऐसे में सवाल ये है कि वो कौन-कौन सी पार्टी हैं जो इस बार बिल के पक्ष में सरकार के साथ हैं।
ये भी पढ़ें- संसद में फिर से आएगा परिसीमन विधेयक? जानें कितनी लोकसभा सीटें बढ़ेंगी, इसके समर्थन और विरोध में कौन-कौन से दल हैं
केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से रखा राज्यसभा का सत्र, पेश हो सकता है परिसीमन बिल
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.