Story Content
नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: संसद का विशेष सत्र: डीलिमिटेशन बिल पास करा पाएगी मोदी सरकार, इस बार क्या कहता है गणित?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी डीलिमिटेशन बिल: क्या इस बार पास करा पाएगी मोदी सरकार, क्या कहता है गणित? इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया है. चर्चा है इस दौरान मोदी सरकार डीलिमिटेशन बिल पास कराने की कोशिश करेगी.
हालांकि रिजिजू ने किसी विशेष एजेंडे का नाम नहीं लिया है और एक्स पर जारी बयान में विशेष सत्र का मक़सद 'ज़रूरी सरकारी कामकाज निपटाना' बताया है.
विपक्षी इंडिया गठबंधन की साझेदारों में से एक एनसीपी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने दो दिन पहले ये बयान देकर इस चर्चा को और हवा दे दी कि 'अगर यह देश के हित में होगा तो उस पर भी एकमत हुआ जा सकता है." हालांकि उन्होंने कहा कि 'हमें अभी तक कुछ नहीं पता, पहले बिल आने दीजिए.'
नए बिल पेश किए जाने की ख़बरों के बीच इस पर चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या संविधान संशोधन बिल पास कराने के लिए बीजेपी के अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के पास दो तिहाई बहुमत है, क्योंकि इसी साल अप्रैल में हुए मतदान में दो तिहाई बहुमत न होने से यह बिल पास नहीं हो पाया था.
केंद्रीय संसदीय मंत्री के मुताबिक़ , लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को और राज्यसभा की दो दिसंबर को बैठक होगी और तीन दिसंबर को इस विशेष सत्र का समापन हो सकता है.
विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि भले ही एजेंडा घोषित नहीं किया गया है लेकिन 'इस विशेष सत्र में डीलिमिटेशन बिल लाया जाएगा.'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर 'संसद चोरी' का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा , "इसमें कोई शक नहीं है कि उनका परिसीमन विधेयक संसद की चोरी की एक कवायद से ज़्यादा कुछ नहीं होगा. हम इसे पारित नहीं होने देंगे."
महिला आरक्षण क़ानून और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में गिर गया था.
बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़
संसद में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने वाले क़ानून में संशोधन और डीलिमिटेशन से जुड़े बिलों के समर्थन में जब मतदान हुआ तो पक्ष में 298 मत पड़े जबकि इसके विरोध में 230 मत पड़े. 11 सांसद अनुपस्थित रहे थे.
संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए लोकसभा में कम से कम दो तिहाई बहुमत होना चाहिए. बीते अप्रैल में लोकसभा में 528 सदस्य थे और विधेयक पारित कराने के लिए 352 वोटों की ज़रूरत थी. यानी बिल को पास कराने में 55 वोट कम थे.
इसके बाद सरकार ने परिसीमन और केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़े दो अन्य विधेयकों को भी आगे नहीं बढ़ाया.
लेकिन इस बार मोदी सरकार नए सिरे से इस विधेयक को संसद में ला सकती है और वह इसे पास करने की पुरजोर कोशिश करेगी.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: परिसीमन विधेयक, 2026, 16 अप्रैल 2026 को कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा लोकसभा में पेश किया गया था। इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा में सीटों की संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करना है। (स्रोत: विकिपीडिया — Delimitation Bill, 2026)
तस्वीर: williewonker, Openverse, CC BY-SA 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.