Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करेगी दक्षिण भारत की ये पार्टी, लेकिन रख दी एक शर्त, मोदी सरकार को मिली और त

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करेगी दक्षिण भारत की ये पार्टी, लेकिन रख दी एक शर्त, मोदी सरकार को मिली और त। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | राजनीति - 27 November 2026

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करेगी दक्षिण भारत की ये पार्टी, लेकिन रख दी एक शर्त, मोदी सरकार को मिली और त।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के सूत्रों ने जानकारी दी है कि YSRCP संसद में परिसीमन विधेयक पेश किए जाने पर उसका समर्थन करेगी, बशर्ते यह क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करे। आपको बता दें कि लोकसभा में YSRCP के पास में 4 सांसद मौजूद हैं।

लोकसभा का सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा जबकि राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को बताया है कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे क्रमशः सोमवार, 30 नवंबर 2026 को लोकसभा और बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को राज्यसभा की बैठकें फिर से बुलाएं, ताकि आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जा सके। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती हैं।

माना जा रहा है कि परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल के लिए सरकार ने जरूरी नंबर जुटा लिये हैं। इस बिल में लोकसभा की सीटों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव है। राज्यों से 815 और केन्द्र शासित प्रदेश से 35 सीटें हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, परिसीमन को लेकर खासकर दक्षिण के राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा की सीटें 50 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती हैं। लेकिन राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर ही बरकरार रखा जाएगा। आज इस बिल कैबिनेट की मुहर लगेगी उसके बाद इसे संसद में पेश कर दिया जाएगा। (ANI के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- संसद में फिर से आएगा परिसीमन विधेयक? जानें कितनी लोकसभा सीटें बढ़ेंगी, इसके समर्थन और विरोध में कौन-कौन से दल हैं

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: दक्षिण भारत, जिसे दक्षिणी भारत या प्रायद्वीपीय भारत के रूप में भी जाना जाता है, भारत में दक्कन प्रायद्वीप का दक्षिणी भाग है जिसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों के साथ-साथ लक्षद्वीप और पुदुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, जो भारत के 19.31% क्षेत्र और भारत की 20% आबादी पर कब्जा करते हैं। यह पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा है। (स्रोत: विकिपीडिया — South India)

तस्वीर: PIB Government of India, Wikimedia Commons, GODL-India

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement