Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी!।
खोजें लाइव टीवी होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली बिहार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड हरियाणा राजस्थान सभी राज्यों की खबरें ›
दिल्ली में मंगलवार को दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के घर पर बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों दलों ने बैठक को सार्थक और सकारात्मक बताया।
शेयर करें नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। दूसरे दौर की वार्ता में भी कोई ठोस परिणाम नहीं आया। हालांकि दोनों दलों ने बैठक को सार्थक और सकारात्मक बताया। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों की सूची सौंपी है जबकि कांग्रेस 125 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
दिल्ली में मंगलवार को दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के घर पर बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों दलों ने बैठक को सार्थक और सकारात्मक बताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि गठबंधन तय हो जाएगा। हम जल्द ही अगली दो बैठकों की तारीखें तय करेंगे, क्योंकि कल मोना की बेटी की सगाई है। दोनों पक्ष शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। हम जल्द ही बैठकें करेंगे और यह पक्का है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि हर सीट पर चर्चा हुई है। कुल 403 सीटें हैं जो कि एक बड़ी संख्या है और हमने इनमें से आधी से ज्यादा सीटों पर चर्चा कर ली है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत सकारात्मक रही है और काफी सीटों पर चर्चा हो चुकी है। बाकी सीटों पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी, और यह बातचीत सकारात्मक तरीके से जारी रहेगी।
इसे भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां!
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक , इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
तेज़ और हल्का कम डेटा ऑफ़लाइन भी पढ़ें Safari में नीचे शेयर बटन दबाएं "Add to Home Screen" (होम स्क्रीन में जोड़ें) चुनें ब्राउज़र के मेन्यू (⋮) में "Install app" या "Add to Home screen" चुनें।
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.