Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: सपा को सोच समझ कर तय करनी होगी टिकट - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar।
Search… राज्य-शहर वीडियों ई पेपर पॉडकास्ट व्यूज़- विचार Login राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार रियल पालिटिक्स सपा को सोच समझ कर तय करनी होगी टिकट NI Political Desk November 25, 2026 9 Views
समाजवादी पार्टी के सामने बाकी किसी पार्टी के मुकाबले ज्यादा चुनौती है। इसका कारण यह है कि भाजपा जिस स्पेस में राजनीति करती है उसमें उसे चुनौती देने वाली कोई दूसरी पार्टी नहीं है। लेकिन सपा और कांग्रेस गठबंधन को चुनौती देने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर ने गठबंधन बना लिया है। इसलिए सपा को सबसे ज्यादा सावधानी से उम्मीदवारों का चयन करना होगा। जानकार सूत्रों का कहना है कि सपा जिनको टिकट नहीं देगी उनको टिकट देने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टियां बैठी हैं। गौरतलब है कि ये दोनों पार्टियां सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लेकिन इनके पास सबके लिए उम्मीदवार नहीं हैं।
अपनी इस कमजोरी को इस बार दोनों ने ताकत बनाने का फैसला किया है। इनको पता है कि समाजवादी पार्टी पिछले 10 साल से विपक्ष में है और इस दौरान हर सीट पर उसकी टिकट के लिए कई कई नेताओं ने तैयारी की है। सबसे ज्यादा तैयारी और मारामारी सपा की टिकटों के लिए दिख रही है। हर सीट पर कई दावेदार हैं, लेकिन टिकट किसी एक को मिलनी है। उसमें से जो नाराज होगा और बागी होगा उनको ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ से टिकट मिल सकता है। ओवैसी और चंद्रशेखर दोनों की नजर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों और मुस्लिम बहुल सीटों पर है। इन दोनों पार्टियों को उम्मीदवार के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी है।
स्रोत के मुताबिक: Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.
अखिलेश जारी कर रहे हैं अपना घोषणापत्र NI Desk एनडीए में लौटा अकाली दल NI Desk सोनिया, राहुल, प्रियंका ने सुनाईं अनकही बातें NI Desk शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटना चाहती हैं NI Desk और पढ़ें और पढ़ें विधायकों पर लटकी है तलवार NI Political Desk November 25, 2026 सपा को सोच समझ कर तय करनी होगी टिकट NI Political Desk November 25, 2026 राहुल की राय किसको नुकसान पहुंचाएगी? NI Political Desk November 24, 2026 घूम फिर कर अजय माकन NI Political Desk November 24, 2026 चुनाव से पहले पंजाब ईडी के हवाले NI Political Desk November 24, 2026 यूपी में भाजपा को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं NI Political Desk November 24, 2026 योगी के दावे पर पैनल के सवाल NI Political Desk November 24, 2026 मोदी का विजन 2047, सम्राट का 2037 NI Political Desk November 23, 2026 Post navigation Previous post
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.