Story Content
नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र, कांग्रेस ने पूछा- शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही सरकार?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र, कांग्रेस ने पूछा- शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही सरकार? इमेज स्रोत, Chandradeep Kumar/ The India Today Group via Getty Images
केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है. लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक़ , कामकाज को देखते हुए दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर को ख़त्म हो सकती हैं.
इस बीच चर्चा है कि सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन (डीलिमिटेशन) विधेयक को फिर संसद में ला सकती है, जो अप्रैल में आगे नहीं बढ़ पाया था.
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं और शीतकालीन सत्र न बुलाए जाने की आशंका ज़ाहिर की है.
रिजिजू ने बीते गुरुवार को एक्स पर कहा कि ये बैठकें ज़रूरी सरकारी कामकाज के लिए बुलाई जा रही हैं. उन्होंने किसी विधेयक का नाम नहीं लिया.
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक्स पर पूछा कि सरकार नियमित शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही.
उनका कहना है कि विशेष सत्र को नियमित सत्र की जगह नहीं लेनी चाहिए. सरकार अगर अप्रैल में पास नहीं हुए विधेयक को फिर लाना चाहती है, तो वह नियमित सत्र में भी ऐसा कर सकती है.
द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि लोकसभा की बैठकें 30 नवंबर और 1 दिसंबर को, जबकि राज्यसभा की बैठकें 2 और 3 दिसंबर को हो सकती हैं. हालांकि, सरकार ने सिर्फ दोनों सदनों की पहली बैठक के लिए तारीख़ें सुझाई हैं.
इससे पहले, 13 अगस्त को लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें जब स्थगित हुई थीं तो अगली बैठक की तारीख़ तय नहीं थी.
लेकिन मानसून सत्र को औपचारिक तौर पर ख़त्म नहीं किया गया था. यानी उस दिन बैठकें रुकी थीं, सत्र समाप्त नहीं हुआ था.
हालांकि, सरकार का ताज़ा बयान किसी भी नियमित शीतकालीन सत्र का एलान नहीं है.
ग़ौरतलब है कि मानसून सत्र को स्थगित हुए 104 दिन हो चुके हैं. इसके स्थगन की घोषणा 13 अगस्त को की गई थी.
इमेज स्रोत, Chandradeep Kumar/ The India Today Group via Getty Images
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: भारत की संसद भारत गणराज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है। यह राज्यसभा और लोकसभा से बनी एक द्विसदनीय विधायिका है। (स्रोत: विकिपीडिया — Parliament of India)
तस्वीर: Ministry of Parliamentary Affairs, Wikimedia Commons, GODL-India

Comments
Add a Comment:
No comments available.