Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राजस्थान में सोनिया और राहुल गांधी की दहाड़, BJP है तानाशाह सरकार

जयपुर के विद्याधर नगर में जनसभा के दौरान सोनिया गांधी समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, और बयानबाजी भी की है।

Advertisement
Image Credit: सोनिया गांधी
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | राजनीति - 06 April 2024

जयपुर में आज कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे जिसमें कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा कई और नाम शामिल है। इसी बीच जयपुर के विद्याधर नगर में जनसभा के दौरान सोनिया गांधी समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, और बयानबाजी भी की है।

सोनिया गांधी का कांग्रेस पर वार

जनसभा के दौरान सोनिया गांधी ने कहा है कि, 'हमारे देश में ऐसी सरकार है जिसने दस साल में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। ये लोग देश के संविधान को बदलना चाहते है जो सही नही है, पूरी तरह से तानाशाह का दौर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही कर रहे है, लेकिन अब समय आ गया है की जनता उनको सबक सिखाए।'

देश के लिए कुर्बान हुए कांग्रेस नेता

बता दें कि, जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा है कि, कांग्रेस के पहले नेताओं ने शहादत दी है। अपना खून देश के लिए कुर्बान किया है। मैं जनता से अपील करती हूं कि, अपने मुद्दों पर चुनाव लड़े। ऐसे मुद्दों पर कम करें, जो आपके जीवन से जुड़े हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी का कहना है कि अगर आप कांग्रेस पार्टी से सवाल करेंगे, तो आपको जवाब जरूर मिलेगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.