Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कंगना के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे विक्रमादित्य सिंह, मंडी से लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से मंडी से विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बात का ऐलान किया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐलान होना अभी बाकी है।

Advertisement
Image Credit: कंगना रनौत
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | राजनीति - 13 April 2024

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से मंडी से विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बात का ऐलान किया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐलान होना अभी बाकी है। दिल्ली में एक बैठक के दौरान यह माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह के नाम की भी चर्चा की गई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह कहा है कि, "मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा, यह तय है।" वही प्रतिभा सिंह का कहना है कि, विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है।

हमेशा हमारे साथ है मंडी के लोग - प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि, हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही है या क्या बोल रही है। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं, मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर होने की घोषणा कर दी है। वहीं, वह अब अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।

बीजेपी ने कंगना को दिया टिकट

बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है, एक्ट्रेस इस समय चुनावी अभियान में लगी हुई है। कंगना का बीजेपी का उम्मीदवार होना आश्चर्य की बात बिल्कुल भी नहीं है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक है। कंगना रनौत पिछले 2 साल से राजनीति में करियर बनाने के संकेत दे रही थी, इसके अलावा वह राम मंदिर के कार्यक्रम में भी पहुंची थी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.