41 साल बाद हॉकी में मिला मेडल तो देश की बड़ी हस्तियों ने खिलाड़ियों को ऐसे दी बधाई

बहुत सालों पहले हॉकी में भारत की बादशाहत को दुनिया ने देखा और सलाम किया है. अब फिर टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है.

  • 1042
  • 0

नई दिल्ली : बहुत सालों पहले हॉकी में भारत की बादशाहत को दुनिया ने देखा और सलाम किया है. अब फिर टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने 41 साल बाद देश को ओलिंपिक में पदक दिलाया. भारत ने जर्मनी को ब्रॉन्च मेडल के लिए हुए मुकाबले में 5-3 से हराया. एक समय टीम इंडिया 1-3 से पीछे चल रही थी. इसके टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए चार बार की ओलिंपिक गोल्ड मेडल विनर टीम को हरा दिया. टीम इंडिया के जीत पर सोशल मीडिया पर लोगों की बधाई संदेश आने लगे. ट्विटर पर #History Created  ट्रेंड करने लगा.

इस जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में बसा रहेगा. कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की उम्मीद को पूरा कर दिया है. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है.

सपने के सच होने का पल,

बोले तिर्की अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व हॉकी खिलाड़ी और सांसद दिलीप तिर्की ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया. तिर्की ने ट्वीट कर कहा ऐतिहासिक जीत !! भारतीयों के लिए एक सपने के सच होने का क्षण. तोक्यो ओलिंपिक में पर जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई.

ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी

हॉकी टीम के प्रायोजक रहे ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस जीत पर खुशी व्यक्त की. पटनायक ने कहा कि 41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई. ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी.

135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हॉकी टीम की जीत पर कहा कि भारतीय हॉकी टीम को बहुत बधाई जिन्होंने 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाईं टीम ने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर 135 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीता है. 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर मेडल जीता है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई.

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT