Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड, पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो से जीता रजत

7 अगस्त 2021 का दिन था जब टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के अपने ऐतिहासिक गोल्ड मैडल जीतने वाले थ्रो के बाद से नीरज चोपड़ा का ओलंपिक खेलों के बाद यह पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है.

Advertisement
Instafeed.org

By Skandita | खेल - 15 June 2022

Neeraj Chopra :  भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, ऐसा करके उन्होंने खुद का ही बनाया हुआ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है, हालांकि 89.30 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो करने के बावजूद Neeraj Chopra को सिल्वर मैडल से संतोष करना पड़ा है. उन्होंने 88.07 मीटर के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है, ये रिकॉर्ड नीरज चोपड़ा ने पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था.


7 अगस्त 2021 का दिन था जब टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के अपने ऐतिहासिक गोल्ड मैडल जीतने वाले थ्रो के बाद से Neeraj Chopra का ओलंपिक खेलों के बाद यह पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है. आपको बता दें पावो नूरमी खेलों में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद वह टूर्नामेंट के फेवरेट ओलिवर हेलेंडर से पीछे रहे हैं. इस टूर्नामेंट में नीरज को दूसरा स्थान मिला है. ओलिवर हेलेंडर ने 89.93 मीटर का टारगेट सर्वश्रेष्ठ हासिल किया. इस बीच ग्रेनाडा के विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स 86.60 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

दस महीने के बाद चोपड़ा की पहली प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुई क्योंकि एथलीट ने प्रतिष्ठित 90 मीटर के निशान को लगभग छू लिया; जिसे भाला फेंक की दुनिया में स्वर्ण मानक माना जाता है. इससे पहले नीरज चोपड़ा ने तुर्की में अपनी प्रैक्टिस के दौरान कहा था, ''मैं दूरी का दबाव नहीं लेता. पीटर्स और जैकब बहुत मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. मेरा भी 90 मीटर पार करने का सपना है और यह कोशिश करूंगा. 
Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement