500 से ज्यादा कुश्तियां जीतकर दारा सिंह ने किया था दिलों पर राज, घर-घर कुछ यूं मिली पहचान

500 में से एक भी कुश्ती नहीं हार थे दारा सिंह, जानिए कैसे उन्होंने पहलवानी निकलकर सीधा बॉलीवुड की दुनिया में रखा कदम।

  • 3933
  • 0

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे अभिनेता जिनकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। कम में नंबर वन, दमदार आवाज, अच्छी-खासी बॉडी और एक्शन सीन करके लोगों का दिल खुश कर देने वाले बहुत कम स्टार्स बॉलीवुड में नजर आए हैं। उन्ही खास और बड़े दिल वाले लोगों में से एक रहे हैं हम सबके एक्टर दारा सिंह। जी हां, हिंदी से लेकर पंजाबी सिनेमा में एक्टिंग से लोगों का दिल खुश कर देने वाले दारा सिंह का आज जन्मदिन है। 

दिग्गज एक्टर दारा सिंह की जितनी तारीफ की जाए न उतना काम है। वो एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रसिद्ध निर्मात-निर्देशक और यहां तक की पहलवानी में भी कई लोगों को धूल चटा चुके हैं। आइए क्यों न जानते हैं एक्टर की जिंदगी से जुड़े ऐसे कई बातें जिनसे उनके फैंस तक शायद ही रूबरू होंगे।

1 - 19 नवंबर 1928 के दिन एक्टर दारा सिंह का जन्म अमृतसर के पंजाब के एक गांव धरमूचक में हुआ था। बहुत कम लोगों को पता है कि उनका असली नाम है दीदार सिंह रंधावा।

2 - एक्टर को असली पहचान रामयाण शो से मिलती थी जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान का शानदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। इस शो को रामानंद सागर घर-घर तक पहुंचाया था।

3 - बहुत कम लोगों को ये पता है कि भारत से नहीं बल्कि दारा सिंह ने तो 1949 में सिंगापुर से अपनी पहलवानी की शुरुआत की। 6 फीट और दो इंच कद वाले इस पहलवान ने विश्व स्तर पर कई चैम्पियनों को धूल चटाने का काम किया। यहीं वजह है कि उन्हें रुस्तम- ए- हिंद और रुस्तम-ए-पंजाब का खिताब तक दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।

4- इसके बाद एक्टर दारा सिंह मेरा नाम जोकर, राम भरोसे जैसे कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग और एक्शन सीन का नमून दिखाया और अपनी छाप छोड़ी। दारा सिंह 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके थे।

5-आपको ये जानकार हैरानी हुई कि उन्होंने पहलवानी करते हुए 500 मुकाबले में से वो एक भी नहीं हारे थे। 1983 में दारा सिंह ने अपना आखिरी मुकाबला जीता था और इसके बाद वो कुश्ती से संन्यास लेते हुए नजर आए।

6-  इसके अलावा पंजाबी फिल्म नानक दुखिया सब संसार को 1970 में दारा सिंह ने प्रोड्यूस किया था। 

7- एक्टर दारा सिंह पूरे 6 साल 2003 से लेकर 2009 तक राज्य सभा के सांसद के तौर पर लोगों के बीच नजर आए।

8-  एक्टर को असली पहचान उस वक्त मिली थी जब उन्होंने 1959 में पूर्व विश्व चैंपियन जार्ज गारडियान्का हो मता दी  और कॉमनवेल्थ की विश्व चैपियनशिप अपने नाम कर ली।

9- 12 जुलाई 2012 का वो दिन था जब भारत ने अपने इतने बहेतरीन और शानदार एक्टर को खो दिया था।

10 - दरअसल 7 जुलाई को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। एक्टर को मुंबई मौजूद धीरू भाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT