Story Content
इस वक्त क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके रिश्ते की खटास की महक बाहर तक आ रही है। दोनों के तलाक की खबरें इस वक्त लोगों के बीच सुर्खियों में बनी हुई है। इस मामले को लेकर दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दोनों सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। अब इन सबके बीच धनश्री अपने मायके पहुंच गई है। उन्होंने अपनी मां के साथ अपना पहला पोस्ट शेयर किया है।
धनश्री ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ खुशी के पल बिता रही हैं। पहली फोटो में धनश्री ने अपनी मां के कंधे पर सिर रखकर आंखे बंद की हुई हैं और दूसरी फोटो में वह इसी पोज में आंखें खोले दिख रही हैं। इन फोटो के सथ उन्होंने कैप्शन में हार्ट इमोजी लगाया है। कुछ फैंस धनश्री की ये फोटोज पसंद कर रहे हैं। यूजर्स धनश्री के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- अपनी मां के घर चली गई। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा धनश्री अब ससुराल छोड़ मायके चली गई है।
धनश्री-युजवेंद्र के रिश्ते में आई खटास
एक दिन अचानक ही धनश्री और युजवेंद्र ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, क्रिकेटर ने अपनी वाइफ संग अपनी सारी फोटोज भी डिलीट कर दी, जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरें कंफर्म मानी जा रही हैं। युजवेंद्र को आजे माहवश के साथ देखा गया, जिसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरें चल रही हैं। इसी तरह धनश्री वर्मा का नाम प्रतीक उत्तेकर के साथ जोड़ा जा रहा है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.