धोनी और रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए दोनों की दोस्ती की दास्तान!

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना ने सच कर दिखाई है। दरअसल महेंद्र सिंह धौनी के साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

  • 2051
  • 0

वैसे तो आप सभी लोगों ने दोस्ती  पर आधारित मशूहर गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे जरूर सुना होगा। यह बात एक बार फिर से भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना ने सच कर दिखाई है। दरअसल महेंद्र सिंह धौनी के साथ ही सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। दोनों लोगों ने अपने रिटायरमेंट की बड़ी बात इंस्टाग्राम के माध्यम से की। 


इन दोनो लोगों की दोस्ती कितनी सच्ची और अद्भुत है, इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते है महेंद्र सिंह धौनी  के संन्यास की घोषणा के महज 1 घंटे के भीतर ही सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह कर सबको  चौंका दिया। 


पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना का क्या कनेक्शन है


पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना की शुरुआत एक ही स्थिति के आधार पर हुई क्योकि दोनों लोग अपने वनडे डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुए थे। हालांकि महेंद्र सिंह धौनी ने अपना  वनडे किक्रेट करियर बांग्लादेश के खिलाफ साल 2004 में किया जबकि सुरेश रैना ने  श्रीलंका के खिलाफ 2005 में वनडे से डेब्यू किया था। इसके अलावा महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना दोनों ही खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किग्स की तरफ से अपना किक्रेट खेला है। वहीं, 14 अगस्त को दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन की तैयारी के लिए चेन्नई पहुंचे थे। जिसके बाद 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन धौनी और रैना ने संन्यास लेने के लिए चुना।


भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने ट्विटर पर वीडियो भी किया शेयर


भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी न केवल उनके दोस्त हैं बल्कि एक गाइड और दिशानिर्दैश देने वाले इंसान भी हैं। सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के एक वीडियो को टैग करते हुए पोस्ट लिखा था कि सुरेश रैना ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में कहा 'चेन्नई टीम, शुक्रिया कि इतनी खूबसूरत यादों को आपने हमारे लिए बनाया।


महेंद्र सिंह धौनी पर आधारित विवाद


साल 2013 के आईपीएल में महेंद्र सिंह  धौनी पर यह आरोप लगा कि धोनी मैच फिक्सिंग में शामिल थे। जिसके बाद यह पता चला था कि धौनी की एक कंपनी में 15  प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसका नाम रिति स्पोर्ट्स है। इस कंपनी मे सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी शामिल थे। यह कहा गया कि धौनी ने इन दोनों का पक्ष लिया क्योंकि दोनों जितने अधिक मैच खेलते, उतने ज्यादा पैसा इस कंपनी में लगाते। टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी साल 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में छह साल बाद यानी 2019 में इस प्रकरण में चुप्पी तोड़ी थी।


महेंद्र सिंह धौनी ने सुरेश रैना के खराब फॉर्म के दौरान भी काफी मदद की और जब वह रन नहीं बना पा रहे थे। उसी समय भी महेंद्र सिंह धौनी ने उनको काफी मौके दिए। जिससे उन पर कई आरोप लगे कि वह रैना को काफी सपोर्ट किया करते थे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT