Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रोती हुई बच्ची को धोनी ने दिया गिफ्ट

मैदान पर बैटिंग कर रहे चेन्नई के सुपर कूल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी आतिशी पारी से मैच जीता दिया और तब उस बच्ची के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खेल - 11 October 2021

प्लेऑफ के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर चूका है. इस मुकाबले के बाद एक भावुक करने वाला नजारा दिखा. धोनी ने अपनी एक छोटी सी फैंस को बॉल पर साइन कर उसे दिया.

दरअसल, बात यह हुई कि चेन्नई के जब अंतिम के कुछ बचे ओवरों में विकेट गिरने शुरू हुए तब उस छोटी सी फैंस को लगा कि चेन्नई यह मैच गवां देगी, जिस वजह से वो बच्ची फुट फुट कर रोने लगी. इसके बाद मैदान पर बैटिंग कर रहे चेन्नई के सुपर कूल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी आतिशी पारी से मैच जीता दिया और तब उस बच्ची के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.


फिर जब मैच खत्म होने के बाद धोनी ने ड्रेसिंग रूम से बाहर आकर पृथ्वी शॉ से वार्तालाप कर रहे थे तभी धोनी ने एक बॉल पर अपना साइन किया और उस नन्ही फंस के पास बॉल फेंक दी, जोकि ड्रेसिंग रूम के ऊपर पवेलियन के स्टैंड्स में बैठी थी. धोनी ने जैसे ही गेंद फेंका, उस बच्ची का भाई उस गेंद को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों भाई-बहन गेंद के लिए झगड़ते दिखे. उसके बाद बच्चे की मां ने समझाया और फिर भाई ने अपनी बहन को गेंद देकर खुश किया.                                                                                                                                            

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.